{"_id":"5c502291bdec22499d2718a7","slug":"nine-people-injured-in-the-land-and-water-dispute-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में जमीन और पानी के विवाद में हुआ खूनी खेल, आधा दर्जन से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में जमीन और पानी के विवाद में हुआ खूनी खेल, आधा दर्जन से ज्यादा घायल
Wed, 30 Jan 2019 09:57 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में जमीन और हैंड पंप के पानी के विवाद में गोली चल गई। बहस से शुरू हुई बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट और फिर खूनी खेल में बदल गई। वहीं, इस विवाद में नौ लोग घायल हो गए है।
जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के अभनपट्टी गांव निवासी लालू निषाद का अंगद, विनोद के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। बता दें कि जहां हैंडपंप के पानी की निकासी होती है, वहां पर दीवार है। जिसे लालू का परिवार मंगलवार सुबह गिराने लगे। जिसे लेकर आपस में मारपीट हो गई।
लालू की पत्नी ज्ञानमती ने बताया कि सुबह 9 बजे 3-4 बाइक से 5-6 लोग आए और आते ही मारपीट करने लगे। उसी में किसी एक ने गोली चला दी। जिसमें उसका बेटा राहुल(22) घायल हो गया। साथ ही सबको लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें रणजीत (35) पुत्र शिव पूजन धारदार हथियार से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, पंकज निषाद (20) पुत्र फुल बदन, फूल बदन पुत्र शिव पूजन, नीरज (15) वर्ष पुत्र फुल बदन, पप्पू (18) पुत्र फुल बदन ,वीरू (17) पुत्र रंग लाल, किरण (24) पुत्री लालू, रागिनी (15) पुत्री रणजीत घायल हो गए।
इसके पहले भी जमीन के विवाद का मामला कई बार पुलिस तक गया। पंचायत भी हुई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आरोप है कि पिछले तीन दिन से अंगद, विनोद जान से मारने का प्लान बना रहे थे। रौनापार थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आधा दर्जन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।