फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine patients lost their lives, 806 got infected in varanasi

वाराणसी में कोरोना :  नौ मरीजों ने गंवाई जान, 806 संक्रमित, 26 दिन बाद एक हजार से कम मिले मरीज

Thu, 06 May 2021 12:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 May 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nine patients lost their lives, 806 got infected in varanasi
वाराणसी में टीकाकरण कराते लोग। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में बुधवार को 806 नए संक्रमित मिले हैं जबकि नौ लोगों की मौत भी हुई है। बीते महीने एक दिन में 1500 से 2000 मरीज मिल रहे थे। मई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। एक दिन में मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा एक हजार से नीचे आ गया है। बुधवार को 26 दिनों बाद एक दिन में 1000 से कम 806 संक्रमित मिले। इसके पहले 9 अप्रैल को 930 मरीज मिले थे।

विज्ञापन


दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 20 मरीजों के अलावा आईसीयू में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस, आईआईटी बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, लहुराबीर, सिगरा, सेवापुरी, रामनगर, पांडेपुर, सुंदरपुर लंका समेत अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बीएचयू में भी जांच कराने वाले 30 लोग संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन

128 अस्पताल से डिस्चार्ज
होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 2307 लोगों को बुधवार को स्वस्थ घोषित किया गया। 128 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 71,601 पहुंच गया है। 57,145 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 616 लोगों की मौत हो चुकी है। 13,840 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed