वाराणसी में कोरोना : नौ मरीजों ने गंवाई जान, 806 संक्रमित, 26 दिन बाद एक हजार से कम मिले मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में बुधवार को 806 नए संक्रमित मिले हैं जबकि नौ लोगों की मौत भी हुई है। बीते महीने एक दिन में 1500 से 2000 मरीज मिल रहे थे। मई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। एक दिन में मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा एक हजार से नीचे आ गया है। बुधवार को 26 दिनों बाद एक दिन में 1000 से कम 806 संक्रमित मिले। इसके पहले 9 अप्रैल को 930 मरीज मिले थे।
दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 20 मरीजों के अलावा आईसीयू में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस, आईआईटी बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, लहुराबीर, सिगरा, सेवापुरी, रामनगर, पांडेपुर, सुंदरपुर लंका समेत अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बीएचयू में भी जांच कराने वाले 30 लोग संक्रमित हुए हैं।
128 अस्पताल से डिस्चार्ज
होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 2307 लोगों को बुधवार को स्वस्थ घोषित किया गया। 128 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 71,601 पहुंच गया है। 57,145 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 616 लोगों की मौत हो चुकी है। 13,840 एक्टिव मरीज हैं।