फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nimki mukhiya bhumika gurung reach varanasi

बनारस पहुंचीं 'निमकी मुखिया', बोलीं- रील ही नहीं रियल लाइफ में हैं नमकीन

Sat, 16 Sep 2017 02:19 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 16 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
nimki mukhiya bhumika gurung reach varanasi
अमर उजाला कार्यालय में 'निमकी मुखिया' की लीड कलाकार भूमिका गुरुंग - फोटो : अमर उजाला
स्टार भारत के नए धारावाहिक 'निमकी मुखिया' की लीड कलाकार भूमिका गुरुंग शुक्रवार को 'अमर उजाला'वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने यहां इस धारावाहिक में अपने किरदार और निजी जिंदगी के बारे में ढ़ेर सारी बातें की।
विज्ञापन


भूमिका  ने कहा कि वो सिर्फ रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी उतनी हीं नमकीन हैं जितनी  'निमकी मुखिया' के किरदार में। पहली बार टीवी डेलीशोप में इंट्री करने वाली भूमिका गुरुंग  'निमकी मुखिया' की शुरूआत से काफी खुश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस तरह का किरदार निभाने का मौका मिला।  भूमिका ने निमकी पर बात करते हुए कहा कि निमकी गांव की एक तेजतर्रार है जिसका केवल एक सपना होता है शादी करके घर बसाना, लेकिन बन जाती है गांव की मुखिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कहानी में कई सारे रोचक मोड़ हैं। मूलतः शिमला की रहने वाली भूमिका गुरुंग का परिवार मुंबई में रहता है। उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली और मुबंई में हुआ। उन्होंने कहा कि 'निमकी मुखिया' में जिस तरह की हिंदी मैं बोल रही हूं वो मुझे बहुत प्यारी है।

नाना पाटेकर के एक शब्द ने बदल दी जिंदगी

nimki mukhiya bhumika gurung reach varanasi
अमर उजाला कार्यालय में 'निमकी मुखिया' की लीड कलाकार भूमिका गुरुंग - फोटो : अमर उजाला
'निमकी मुखिया' की लीड कलाकार भूमिका गुरुंग  ने नाना पाटेकर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा बोले एक शब्द ने मेरी जिंदगी में बहुता बदलाव लाया। वो नाना के साथ एक फिल्म शिटिंग कर रहीं थीं। तब नाना ने   भूमिका का अभिनय देख कहा था 'वेरी गुड'।

बस इसी शब्द ने भूमिका को अपने अभिनय के प्रति और प्यार हुआ। उन्होंने कहा कि निमकी को राजनीति में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, लेकिन राजनीति फिल्म की कैटरीना कैफ की तरह पोस्टर पर नजर आना चाहती है। इसके लिए वह चुनाव लड़ती है और गांव की मुखिया बन जाती है।  

'निमकी मुखिया' पर बात करते हुए भूमिका गुरुंग ने कहा कि यह धारावाहिक समाज में बेटियों को लेकर चली आ रही सोच को बदलने का काम करेगा। बेटियां किसी पर बोझ नहीं। अगर मौका मिले तो वो भी भी कुछ कर सकती हैं। यह इस धारावाहिक का थीम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed