फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nilgiri Infracity's CMD and Manager on three-day police remand

नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी और मैनेजर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 11 Sep 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nilgiri Infracity's CMD and Manager on three-day police remand
जमीन और टूर पैकेज, गोल्ड में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह और प्रबंधक प्रदीप यादव को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतेंद्र सिंह की अदालत ने यह आदेश दिया है। रिमांड की अवधि शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

अदालत में आरोपियों के खिलाफ चेतगंज थाने के चार मामलों में दर्ज धोखाधड़ी मामले में विवेचक की ओर से आवेदन देकर कहा गया कि दोनों आरोपियों ने निवेश और सोने-चांदी के कारोबार, नीलगिरी कंपनी में निवेश करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करते हुए अकूत संपत्ति बनाई है। इससे संबंधित दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लैपटॉप आदि को देश के कई शहरों रांची गिरीडीह, पटना, गया, अहमदाबाद आदि जगहों पर छिपाया गया है। ऐसे में आरोपियों के निशानदेही पर दस्तावेज बरामदगी के लिए एक सप्ताह के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed