फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police file case against uncle and arrested him for molesting niece while holding knife to neck in varanasi

UP Crime: गर्दन पर चाकू रखकर भतीजी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक शोषण; ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 18 Mar 2026 01:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 01:20 AM IST
सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। गर्दन पर चाकू रखकर भतीजी से दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
police file case against uncle and arrested him for molesting niece while holding knife to neck in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही भतीजी की गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक यौन शोषण करता रहा। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई और परिजनों को शक हुआ। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पन्नालाल को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी पन्नालाल छत के रास्ते घर में घुस आया। आरोप है कि उसने बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर उसे जबरन छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और इसी डर से वह लगातार दो साल तक शोषण करता रहा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई और गुमसुम रहने लगी। पिता ने जब बेटी से उदासी का कारण पूछा तो उसने अपनी बड़ी मां को घटना बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बेटे ने मां को दी दर्दनाक मौत: ईंट के वार से बाहर आ गई थी शीला की आंख, नाक टूटी, दिमाग तक आई चोट

पीड़िता की मां का छह साल पहले निधन हो चुका है। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पन्नालाल पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed