{"_id":"5f6505747f38d863e7305b40","slug":"next-date-of-hearing-in-kashi-gyanvapi-case-is-september-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी का ज्ञानवापी मामला: अदालत ने दी अगली तिथि, जानें कब होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का ज्ञानवापी मामला: अदालत ने दी अगली तिथि, जानें कब होगी सुनवाई
Sat, 19 Sep 2020 12:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन मूर्ति स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर ज्ञानवापी मामले में यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के सचिव की तरफ से निगरानी याचिका जिला जज यूसी वर्मा की अदालत में दाखिल की गई है। यह याचिका सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के 25 फरवरी 2020 के उस आदेश के खिलाफ दाखिल की गई है।
विज्ञापन
जिसमें कहा गया कि वक्फ बोर्ड को मुकदमे की सुनवाई का अधिकार नहीं है। यह अधिकार सिविल जज सीनियर डिवीजन को है। अदालत ने इसे प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए सुनवाई की तिथि 28 सितंबर नियत की है।
विज्ञापन
अदालत ने मियाद अधिनियम की धारा पांच में देरी की माफी के लिए दिए गए आवेदन को स्वीकार करते हुए विपक्षियों को आपत्ति दाखिल करने के लिए 28 सितंबर की तिथि नियत कर दी। उधर, अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से दाखिल निगरानी पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता ने दूसरी तारीख नियत करने की मांग की, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
निगरानी अदालत में इस बात पर सुनवाई होनी है कि इस मुकदमे की सुनवाई का अधिकार सिविल जज फास्ट ट्रैक को है या सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ को है।