फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   News Updates in varanasi Vande Bharat coach started leaking truck driver died after hit by dumper

News Updates: बारिश में टपकने लगा वंदे भारत का कोच, डंपर के धक्के से ट्रक चालक की मौत; पढ़ें- अन्य खबरें

Wed, 03 Jul 2024 12:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

News Updates: वाराणसी में बुधवार को छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। पहली खबर वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी है। बारिश के बाहर ट्रेन की छत टपकने लगी, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। वहीं दूसरी खबर चौबेपुर थाना क्षेत्र की है। यहां हुआ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आइए पढ़ते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
News Updates in varanasi Vande Bharat coach started leaking truck driver died after hit by dumper
वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच की छत से गिर रहा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली-वाराणसी नई वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बारिश भी झेल नहीं सकी। बारिश होने पर सी-6 कोच की छत से पानी टपकने से यात्री भीग गए। परेशान यात्रियों को प्रयागराज के बाद वाराणसी कैंट तक अपनी सीट छोड़ खड़े होकर सफर करना पड़ा। 

विज्ञापन


इस असुविधा से परेशान यात्री ने कोच के अंदर की तस्वीरें और वीडियो एक्स पर साझा कर रेल मंत्री, रेल मंत्रालय समेत लखनऊ डीआरएम से इसकी शिकायत की है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


22415 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस सोमवार की रात कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने डिप्टी एसएस कार्यालय के समक्ष व्यवस्था पर नाराजगी जताई। सी-6 कोच में नई दिल्ली से वाराणसी तक सफर कर रहे शमीम रिजवी ने एक्स पर रात 10 बजे ट्वीट किया कि बारिश का पानी टपकने से असुविधाओं का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री, रेल मंत्रालय और लखनऊ डीआरएम अन्य को ट्वीट करते हुए कहा कि यही वंदे भारत की स्थिति है, यह कोच झरना बन गया है। छत से टपकते पानी से बचने के लिए प्रयागराज के बाद वाराणसी तक खड़े होकर सफर करना पड़ा। लगेज तक भीग गए। सीट भी पूरी तरह से भीग गई। 

अन्य सह यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अन्य यात्रियों ने बताया कि क्रू मेंबर्स से भी शिकायत की गई लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इस दुर्व्यवस्था से खफा रेल यात्री शमीम रिजवी ने एक्स पर कहा कि रेलवे सचमुच अपने सबसे बुरे हालात से गुजर रही है।

दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी नई वंदे भारत एक्सप्रेस
22415/22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पहली बारिश भी यह ट्रेन नहीं झेल सकी। 

कोच से पानी टपका नहीं बल्कि झरने की तरह यात्रियो के ऊपर गिरता रहा। इसके पूर्व भी इस ट्रेन में शिकायतें मिलती रहीं हैं। एसी कूलिंग में कमी, वाशरूम, खानपान की गुणवत्ता आदि शिकायतें आती रहती हैं।

राजस्व मामलों के निस्तारण में गंभीरता नहीं बरतने वाले अफसरों पर हो कार्रवाई : डीएम
डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्व वादों के निस्तारण के संंबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में गंभीरता नहीं बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि 3-5 पांच साल से अधिक पुराना कोई मामला नहीं होना चाहिए। अफसरों को यह भी निर्देश दिए कि फोन कॉल जरुर रिसीव करें।

डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, नाले-नालियों, रास्ते- चकरोड पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की कार्यवाही करें। समस्त राजस्व अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ नियमित बैठकें कर समीक्षा करें। 

उन्होंने प्रत्येक तहसील में खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारी की टीम बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के भूमि से संबंधित विवादों को मौके पर जाकर निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया।

डंपर के धक्के से ट्रैक्टर चालक की मौत

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के गौराउपवार गांव के समीप वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे के चौबेपुर बाईपास रोड पर बुधवार की भोर 4 बजे ट्रैक्टर और डंपर में भीषण टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

ट्रैक्टर चालक शिवधनी (45) पुत्र स्व. सीताराम कुर्सियां धौरहरा चौबेपुर का निवासी बताया गया है। वहीं, डंपर पर बिहार का नंबर प्लेट लगा हुआ है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

राजस्व मामलों के निस्तारण में गंभीरता नहीं बरतने वाले अफसरों पर हो कार्रवाई : डीएम
डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्व वादों के निस्तारण के संंबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में गंभीरता नहीं बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि 3-5 पांच साल से अधिक पुराना कोई मामला नहीं होना चाहिए। अफसरों को यह भी निर्देश दिए कि फोन कॉल जरुर रिसीव करें।

डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, नाले-नालियों, रास्ते- चकरोड पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की कार्यवाही करें। समस्त राजस्व अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ नियमित बैठकें कर समीक्षा करें। 

उन्होंने प्रत्येक तहसील में खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारी की टीम बनाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के भूमि से संबंधित विवादों को मौके पर जाकर निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया।

चरस-गांजा की तस्करी के दोषी रेलकर्मी को 10 साल की कैद

ट्रेन में छिपाकर चरस व गांजा तस्करी करने के मामले में अपर जिला जज (नवम) विनोद कुमार की अदालत ने रेलकर्मी लाला बाबू राम को दोषी पाया है। अदालत ने अभियुक्त को 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को एक साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

विशेष लोक अभियोजक उदय बहादुर सिंह ने बताया कि केंद्रीय नॉरकोटिक्स ब्यूरो, गाजीपुर के निरीक्षक डीके सिंह व उप निरीक्षक केके श्रीवास्तव को 4 अप्रैल 2007 को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस से असम से रेलवे में ट्रैकमैन का काम करने वाला लाला बाबू राम चरस व गांजा लेकर वाराणसी आने वाला था। 

इस सूचना पर केंद्रीय नॉरकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने लाल बाबू राम के पास से तीन किलो चरस और 19.70 किलो गांजा बरामद किया था। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद नशीला पदार्थ उसे वाराणसी में देवेंद्र नामक व्यक्ति को देना था। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।

सोनेलाल की हत्या की सीबीआई जांच और कृष्णा पटेल को सुरक्षा देने की मांग

अपना दल कमेरावादी ने मंगलवार को राजातालाब के संपूर्ण लॉन में पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती मनाई। प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने डॉ. सोनेलाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच कराने और राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को सुरक्षा देने की मांग की। 

कहा कि मांगों के समर्थन में 2 से 5 जुलाई तक चार दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। 7 जुलाई को प्रदेश भर से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल को लखनऊ में सौंपा जाएगा। तीन दिन तक जनपद के समस्त विधानसभाओं में हस्ताक्षर अभियान चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सभा में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की। संचालन किसान मंच के जिला अध्यक्ष संजय पटेल ने किया। कार्यक्रम मेंं राजेश प्रधान, रामलाल पटेल, राजेश पटेल, राधेश्याम पटेल, महेंद्र प्रताप मौर्य, बलराम पटेल, पंकज सेठ शामिल रहे।

एएनएम अंतिम वर्ष की दो छात्राओ ने की मारपीट

बड़ागांव क्षेत्र के बसनी रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थित एएनएम सेंटर पर बुधवार को सुबह आठ बजे एएनएम के अंतिम वर्ष की दो छात्राओं के बीच आपस मे कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो छात्राएं आपस मे मारपीट करने लगीं। कुछ देर बाद दोनों स्वतः ही अपने अपने कमरे मे चली गईं।

कुछ देर बाद जब शारीरिक दर्द होने लगा तो दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल वाराणसी को रेफर कर दिया गया। पूछताछ करने पर डॉक्टर ने बताया कि मामला ट्रेनिंग सेन्टर के अन्दर का है, इसलिए इस विषय मैं कोई जानकारी नहीं दे सकता।

 

काशी द्वार योजना के पक्ष में उतरे किसानों ने एसडीएम को सौंपा सहमति पत्र

एक तरफ दो माह तक कुछ किसान पिंडरा में प्रस्तावित काशी द्वार आवासीय योजना को लेकर विरोध में थे, वहीं कुछ किसान बुधवार को काशी द्वार योजना के पक्ष में उतर आए और योजना के लिए अपनी जमीन देने के लिए सहमति पत्र भी दिया।

बुधवार को सुबह 11 बजे के लगभग प्रस्तावित काशी द्वार योजना के पक्ष में पिंडरा, कथौली, रघुनाथपु, बेलवा, बहुतरा, बसनी के दर्जनों किसान 200 से अधिक किसानों के सहमति पत्र को एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को सौंपा और काशी द्वार के लिए जमीन अधिग्रहित कर विकास कार्य करने की मांग की।

सहमति पत्र के दौरान किसानों ने  बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण के लिए अपनाएं गए नियमो के तहत अधिग्रहण व मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed