फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Newborn baby died family member beaten nurse in CHC

सोनभद्रः सीएचसी में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने नर्स के साथ की मारपीट 

Fri, 30 Nov 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 30 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby died family member beaten nurse in CHC
demo pic
यूपी में सोनभद्र के घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मैटरनिटी विंग में गुरुवार को नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। स्टाफ नर्स के साथ मारपीट और डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया। शिशु की मां की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैंसवार निवासी आंचल (21) पत्नी अनिल कुमार बिंद को बुधवार रात में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने उसे बुधवार रात दस बजे सीएचसी में भर्ती कराया। गुरुवार की शाम करीब पौने चार बजे आंचल ने बालक को जन्म दिया। लेकिन वह रो नहीं रहा था और उसकी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


उसे ऑक्सीजन लगाया गया। शिशु की मां की हालत भी खराब थी। इसी दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे और स्टाफ नर्स के साथ हाथापाई की। आंचल के ससुर राममूरत ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मी दो हजार रुपये सुविधा शुल्क मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपए न देने पर लापरवाही की। इस कारण शिशु की मौत हो गई और बहू की हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। स्टाफ नर्स ने कहा कि परिजनों ने गाली-गलौज व मारपीट की। मैटरनिटी विंग में तैनात डॉक्टर का कहना है कि रुपये मांगने का आरोप गलत है।

प्रसव कक्ष में घुस गए प्रसूता के परिजन

 प्रसव के बाद बच्चा रोया नहीं। उसे रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन आधे घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रसूता के परिजन प्रसव कक्ष में घुस गए। स्टाफ नर्स के साथ हाथापाई की। यहां तक कि उन्हें भी तत्काल अस्पताल के बाहर न जाने की धमकी दी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि घोरावल सीएचसी में हुए विवाद की जानकारी उन्हें हुई है। अस्पताल के अधीक्षक से उन्होंने इस बातचीत की है। अधीक्षक ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। यदि रुपये मांगने से संबंधित कोई शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed