फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new year 2022 party varanasi dance and liquor party in hotels Even after ban people ran away after police raid

वाराणसी: प्रतिबंध के बाद भी होटल में चल रहा था डांस और शराब पार्टी, पुलिस को देख दीवार फांद भागे लोग

Sat, 01 Jan 2022 01:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Jan 2022 01:28 PM IST
सार

वाराणसी के डाफी क्षेत्र में एनएच किनारे होटल में शराब के साथ डांस पार्टी चल रही थी। देर रात इसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही पार्टी का आनंद ले रहे लोगों में भगदड़ मच गई।  

विज्ञापन
new year 2022 party varanasi dance and liquor party in hotels Even after ban people ran away after police raid
होटल में चल रहा था डांस - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

साल 2021 का आखिरी दिन और नए साल के आगमन पर शनिवार रात 11 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू और प्रतिबंध के बाद भी बनारस में स्थानों पर होटलों में डांस और शराब पार्टी का दौर चलता रहा। डाफी स्थित एनएच के किनारे होटल सत्कार में आरकेस्ट्रा और शराब पार्टी के दौरान हुड़दंग की सूचना पर देर रात फोर्स के साथ इंस्पेक्टर लंका वेद प्रकाश राय पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस फोर्स के होटल में घुसते ही पार्टी का आनंद लेते हुए बार बालाओं की डांस देखने वालों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आलम यह बन गया कि होटल के पिछले हिस्से से दीवार फांद कर कूदते-फांदते और गिरते-पड़ते लोग भागने लगे। इंस्पेक्टर ने डांस प्रोग्राम को बंद कराया।
विज्ञापन


रमना चौकी इंचार्ज को पड़ी फटकार
साथ ही रमना चौकी से चार सौ मीटर दूर पर देर रात तक होटल में पार्टी डांस चलने पर इंस्पेक्टर ने जमकर फटकार लगाई। मौके से होटल संचालक भी कर्मचारियों के साथ भाग निकला। इंस्पेक्टर लंका वेद प्रकाश राय ने बताया कि देर रात में सत्कार होटल में डांस और शराब पार्टी की सूचना पर फोर्स के साथ छापेमारी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के स्वागत की खुशी में नशे में धुत वाहन सवारों को नियंत्रित करने  के चक्कर में शनिवार की देर रात तक पुलिस शहर की सड़कों और हाइवे पर चक्रमण करती रही। नाइट कर्फ्यू और प्रतिबंध के बाद भी नशे में धुत हुड़दंगियों ने कई जगहों पर हंगामा किया। पुलिस वाहन को आते देखकर सभी फरार हो गए।

पुलिस शाम से ही अंधरापुल, चौकाघाट, मलदहिया, लहुराबीर, रवींद्रपुरी, लंका चौराहा, गोलघर कचहरी, पांडेयपुर सहित शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात हो गई थी।  रात 10 बजे के बाद शराब पी रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया गया। 
पढ़ेंः Happy New Year 2022: थिरकते कदमों से नए वर्ष का स्वागत, तस्वीरों में देखें कैसे मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed