फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Vande Bharat Express Train Traveling from Banaras to Delhi will be expensive and return cheap

नई वंदे भारत एक्सप्रेस: बनारस से दिल्ली का सफर होगा महंगा, वापसी पर इतने रुपये की होगी बचत

Wed, 20 Dec 2023 11:41 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 20 Dec 2023 11:41 AM IST
सार

22416 वंदे भारत का किराया दिल्ली से बनारस का चेयरकार में 1740 रुपये प्रति सीट और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 3270 रुपये प्रति सीट है। जबकि पुरानी 22436 वंदे भारत का किराया दिल्ली से बनारस का चेयरकार में 1805 और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 3355 रुपये प्रति सीट है।

विज्ञापन
New Vande Bharat Express Train Traveling from Banaras to Delhi will be expensive and return cheap
Vande Bharat Express - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नई वंदे भारत एक्सप्रेस में मंगलवार से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार यानी आज सुबह छह बजे ट्रेन का बनारस से नियमित संचालन शुरू हो गया। नई वंदे भारत से बनारस से नई दिल्ली की यात्रा महंगी होगी, लेकिन दिल्ली से वापसी सस्ती रहेगी।

विज्ञापन


बनारस से नई दिल्ली जाने में पहली वंदे भारत से चेयरकार में 45 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास में 15 रुपये अधिक देने होंगे। वहीं, दिल्ली से बनारस की वापसी में पहली वंदे भारत के चेयरकार में 65 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास में 85 रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र के कर्मियों ने बताया कि 22416 वंदे भारत का किराया दिल्ली से बनारस का चेयरकार में 1740 रुपये प्रति सीट और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 3270 रुपये प्रति सीट है। जबकि पुरानी 22436 वंदे भारत का किराया दिल्ली से बनारस का चेयरकार में 1805 और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 3355 रुपये प्रति सीट है। वहीं, बनारस से नई दिल्ली जाने में नई वंदे भारत में चेयरकार का 1795 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का 3320 रुपये है। पुरानी वंदे भारत में चेयरकार का 1750 और एग्जिक्यूटिव क्लास का 3305 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ट्रेन से बनारस से प्रयागराज जाना सस्ता
22415 वंदे भारत के चेयरकार में बनारस से प्रयागराज तक का 485 और एग्जिक्यूटिव क्लास 930 रुपये है। पुरानी 22435 वंदे भारत के चेयरकार में प्रयागराज तक का 555 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास 1060 रुपये है।


बनारस से कानपुर तक नई ट्रेन पुरानी से महंगी
22415 वंदे भारत के चेयरकार में बनारस से कानपुर तक का 920 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास 1730 रुपये है। वहीं, पुरानी 22435 वंदे भारत के चेयरकार में कानपुर तक का 880 रुपये और एग्जिक्यूटिव क्लास का 1710 रुपये प्रति सीट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed