{"_id":"6402f7f70c2f3eb3c805a343","slug":"new-session-begins-at-nsd-varanasi-center-20-students-selected-from-all-over-the-country-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एनएसडी वाराणसी केंद्र में नए सत्र की शुरुआत, पूरे देश से 20 छात्रों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एनएसडी वाराणसी केंद्र में नए सत्र की शुरुआत, पूरे देश से 20 छात्रों का हुआ चयन
Sat, 04 Mar 2023 01:19 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:19 PM IST
सार
इन छात्रों के साथ पारंपरिक मार्शल आर्ट छऊ की कार्यशाला पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य जी के मार्ग दर्शन में अंग संचालन और अभिनेता के शारीरिक बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
Varanasi: एनएसडी वाराणसी केंद्र में नए सत्र की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएसडी वाराणसी केंद्र में नया सत्र वर्ष 2022-23 प्रारम्भ हो गया। जिसके अंतर्गत पूरे भारतवर्ष के 9 प्रदेशों मसलन जम्मू कश्मीर,हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड , ओडिसा , मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से 20 छात्रों का चयन हुआ है ।
विज्ञापन
इन छात्रों के साथ पारंपरिक मार्शल आर्ट छऊ की कार्यशाला पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य जी के मार्ग दर्शन में अंग संचालन और अभिनेता के शारीरिक बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ साथ नाट्य रंग संगीत का प्रशिक्षण मुंबई से पधारे विख्यात संगीत निर्देशक संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्राप्त श्री आमोद भट्ट जी द्वारा दिया गया एवम नाट्य शास्त्र की कक्षाएं भोपाल से आए गुरु श्री देवेंद्र पाठक द्वारा ली गई।
विज्ञापन
एनएसडी वाराणसी केंद्र के निदेशक श्री राम जी बाली ने बताया कि जल्द ही छात्रों को उत्तर प्रदेश के लोक नाट्य नौटंकी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।