फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Rates Implemented at Kathi Toll Plaza Separate Charges Fixed for FASTag and UPI Payments in varanasi

काम की बात: कैथी टोल प्लाजा पर नई दरें लागू, फास्टैग और यूपीआई भुगतान पर अलग-अलग शुल्क निर्धारित

Wed, 01 Apr 2026 01:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 01 Apr 2026 01:47 PM IST
सार

Varanasi News: कैथी टोल प्लाजा पर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके अनुसार फास्टैग और यूपीआई भुगतान पर अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन
New Rates Implemented at Kathi Toll Plaza Separate Charges Fixed for FASTag and UPI Payments in varanasi
कैथी टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के कैथी टोल प्लाजा पर बुधवार यानी आज से वाहनों के लिए नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं। नई दर सूची के अनुसार फास्टैग और यूपीआई भुगतान पर अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन


टोल प्रशासन के अनुसार यह नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। नई दरों के तहत कार/जीप के लिए फास्टैग से 145 रुपये और यूपीआई से 181.25 रुपये देने होंगे। एलसीवी/मिनी बस के लिए क्रमशः 235 रुपये और 293.75 रुपये निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन


बस/ट्रक (2 एक्सल) के लिए फास्टैग 490 रुपये और यूपीआई 612.50 रुपये तय किया गया है। इसी तरह 3 एक्सल ट्रक (10 चक्का) के लिए 535 रुपये (फास्टैग) और 668.75 रुपये (यूपीआई), 4 से 6 एक्सल ट्रक के लिए 770 रुपये और 962.50 रुपये और ओवरसाइज वाहन (ओएसवी) के लिए 935 रुपये और 1168.75 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में बचाव पक्ष की बहस जारी, दो अप्रैल को अगली सुनवाई

टोल प्लाजा कैथी के प्रबंधक प्रवीण कौशिक ने कहा कि इसके अलावा स्थानीय वाहन चालकों के लिए मासिक पास 350 रुपये और वार्षिक पास (एक वर्ष) 3075 रुपये निर्धारित किए गए हैं। टोल प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुगम और तेज आवागमन के लिए फास्टैग का उपयोग करें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed