{"_id":"66ab7ef46524259dcc002003","slug":"new-iitians-acquainted-with-educational-facilities-malini-awasthi-folk-singing-enthralled-the-audience-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शैक्षणिक सुविधाओं से रूबरू हुए नए आईआईटियंस, मालिनी अवस्थी के लोकगायन ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शैक्षणिक सुविधाओं से रूबरू हुए नए आईआईटियंस, मालिनी अवस्थी के लोकगायन ने बांधा समां
Thu, 01 Aug 2024 05:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:57 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से छात्रों को आईआईटी बीएचयू का गौरवशाली इतिहास बताया गया। इसके बाद छात्रों शास्त्रीय संगीत की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं मालिनी अवस्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) के नव प्रवेश छात्रों को गुरुवार को स्वतंत्रता भवन में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को वीडियो स्क्रीनिंग द्वारा वाराणसी और आईआईटी बीएचयू के इतिहास से रुबरू कराया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीतकार और त्रावणकोर के तत्कालीन शाही परिवार के सदस्य राजकुमार राम वर्मा ने छात्रों से वार्ता की और अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने शास्त्रीय संगीत की प्र्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
स्टूडेंट काउंसिल सर्विस के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. वी. रामानाथन ने उनको सम्मानित किया। इसके पश्चात एकेडमिक अफेयर्स के एसोसिएट डीन प्रोफेसर अनुराग ओहरी ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके उपरांत चेयरमैन काउंसिल ऑफ वार्डन प्रोफेसर राजेश कुमार उपाध्याय ने हॉस्टल सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे के बाद हॉस्टल से बाहर न निकलने के नियमों से अवगत कराया।
बताया कि मेडिकल इमरजेंसी या अन्य आवश्यकता पड़ने पर सक्षम अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ेगी। छात्रों के सुरक्षा के संबंधी सवालों पर उन्होंने बताया कि सभी हॉस्टल में तकरीबन 256 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके उपरांत चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर संजय सिंह ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था से छात्रों को अवगत कराया।
उन्होंने सीसीटीवी सर्विलांस कैमरा, प्रोक्टोरियल बोर्ड, सिक्योरिटी गार्ड, महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ, रोड बैरियर आदि की जानकारी दी। इसके उपरांत चीफ लाइब्रेरियन प्रोफेसर सेंथिल राजा ए. ने लाइब्रेरी सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों के मनोरंजन के लिए क्विज का आयोजन भी किया गया।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल सर्विस (सखा) द्वारा प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों को स्टूडेंट वेलनेस की जानकारी दी गई। इस अवसर पर साइकोलॉजी, मेंटल हेल्थ की महत्वता के बारे में ऑन कैंपस काउंसलर डॉ लक्ष्मण यादव और सौम्या श्रीवास्तव ने जानकारी दी।