फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New courses of yoga and home science will start in Sampurnanand Sanskrit University Varanasi

वाराणसी: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरू होंगे योग और गृहविज्ञान के नए पाठ्यक्रम, आगामी सत्र से प्रवेश

Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
सार

नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम का संचालन भी शुरू होगा। कार्यपरिषद की बैठक में विद्यापरिषद और वित्त समिति की संस्तुतियों पर मुहर लगी।

विज्ञापन
New courses of yoga and home science will start in Sampurnanand Sanskrit University Varanasi
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में योग, गृहविज्ञान, एमलिब और ज्योतिष के नए स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम शुरू होंगे। सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर आगामी सत्र से छात्रों को इसमें प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम का संचालन भी आगामी सत्र से शुरू होगा। कुलपति की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की बैठक में विद्यापरिषद और वित्त समिति की संस्तुतियों पर मुहर लगी।

विज्ञापन


बुधवार को कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में चौकाघाट की ओर पावर कार्पोरेशन को दो एकड़ जमीन देने पर असहमति जताई गई। इसके अलावा शास्त्री और आचार्य में व्यक्तिगत (प्राइवेट) छात्रों की परीक्षा पर रोक नहीं लगेगी। विद्यापरिषद की बैठक में नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम संशोधन, समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर भी सहमति बन गई।
विज्ञापन


स्नातक योग त्रिवर्षीय/ चतुवर्षीय, आचार्य द्विवर्षीय, एक वर्षीय पाठ्यक्रम, पीजी डिप्लोमा इन योग पाठ्यक्रम, एमलिब एवं गृह विज्ञान स्नातकोत्तर तथा ज्योतिष में त्रैमासिक पाठ्यक्रम के संचालन पर कार्यपरिषद ने अपनी मुहर लगाई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में गेस्ट हाउस, मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग, एमएड व बीएड के नए भवन पर भी कार्यपरिषद ने सहमति दे दी है। इसके अलावा 26 जुलाई को विद्यापरिषद और 27 जुलाई को हुई वित्त समिति की संस्तुतियों पर मुहर लगा दी। इस दौरान कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजनाथ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed