{"_id":"65c4f83714fa51c1c200f8bd","slug":"new-corridor-of-kashi-vishwanath-dham-will-reach-vishalakshi-temple-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: विशालाक्षी मंदिर तक होगा काशी विश्वनाथ धाम का नया गलियारा, बैठक में लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: विशालाक्षी मंदिर तक होगा काशी विश्वनाथ धाम का नया गलियारा, बैठक में लगी मुहर
Thu, 08 Feb 2024 09:20 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 09:20 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ धाम से लेकर विशालाक्षी मंदिर तक गली को चौड़ा किया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में सचिव व सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने सदस्यों के सामने कार्यवृत्त पेश किया।
विज्ञापन
कमिश्नरी सभागार में श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम का नया गलियारा अब विशालाक्षी मंदिर तक होगा। गंगा से धाम के जुड़ाव के बाद अब विशालाक्षी मंदिर से बाबा के धाम में आने का मार्ग सुगम हो जाएगा। बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में अधिकारियों ने इस पर मुहर लगा दी है। इसका प्रस्ताव बनाकर अब शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में सचिव व सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने सदस्यों के सामने कार्यवृत्त पेश किया। इसमें श्री काशी विश्वनाथ धाम से विशालाक्षी मंदिर तक दर्शनार्थियों के लिए सुगम मार्ग बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। धाम के निर्माण के बाद शक्ति स्वरूप में विराजमान माता विशालाक्षी के मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में विशालाक्षी मंदिर तक धाम की सीमाओं में विस्तार करते हुए यहां के मार्ग को सुगम बनाने की योजना है। इसके लिए धाम से लेकर विशालाक्षी मंदिर तक गली को चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में वित्तीय वर्ष में होने वाले आय-व्यय पर चर्चा की गई। सड़कों के चौड़ीकरण और पार्किंग पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि बोर्ड द्वारा सारे प्रस्ताव बनाकर धर्मार्थ कार्य लखनऊ भेजे जाएं। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने मंदिर व धाम के आसपास की गलियों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर बोर्ड ने सहमति देते हुए इसकी फिजिबिलिटी चेक करने की बात कही। बैठक में डीसीपी सुरक्षा एसके त्रिपाठी, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, अपर नगर आयुक्त सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।