वाराणसी में खरीदनी है जमीन तो जान लें नया सर्किल रेट, गोदौलिया सबसे मंहगा और पांडेयपुर सस्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में जमीन का नया सर्किल रेट एक अगस्त से लागू हो जाएगा। शहरी क्षेत्र में अधिकतम पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई, जबकि कच्चे मकानों की दर में कमी हुई है। नई दरें लागू होने के बाद जमीनों और मकानों के रेट बढ़ने की संभावना है। शहर के विस्तारीकरण के मद्देनजर बाहरी इलाकों के रेट में मामूली वृद्धि की गई है। शहर में सबसे मंहगे गोदौलिया में व्यवसायिक सर्किल रेट 91 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया गया है।
घनी आबादी वाले इलाके की जमीन एवं फ्लैट के सर्किल रेट में अधिकतम पांच फीसदी वृद्धि की गई है। गलियों, बाजारों में सर्किल रेट में वृद्धि के बजाए संशोधन किया गया है। एक ही मुहल्ले में गली या सड़क के आमने-सामने मकानों के सर्किल रेट में यदि अंतर था तो उसे एक समान कर दिया गया है।
अभी तक एक ही मुहल्ले में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग एवं खपरैल वाले मकानों का सर्किल रेट एक ही था, लेकिन इस बार इसमें संशोधन किया गया है। खपरैल, कच्चे मकान आदि के स्टांप में अधिकतम आठ फीसदी तक की कमी की गई है।
इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग से जुड़ी जमीन व उसकी निर्माण दर में 10 फीसदी की कमी की गई है। पहले यह 25 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर थी। इसे 15 हजार रुपये कर दिया गया है।
नवविकसित इलाकों में मामूली वृद्धि की गई है, जबकि खपरैल, पेड़, टीनशेड के मकानों के सर्किल रेट में पांच से आठ फीसदी तक की कमी की गई है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अलग-अलग इलाकों से आई आपत्तियों का निस्तारण करते हुए नए सर्किल रेट जारी कर दिए गए हैं।
नई काशी क्षेत्र के सर्किल रेट बढ़ाए
शहर विस्तार के लिए प्रस्तावित नई काशी में शामिल गांवों के सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की गई है। यहां सर्किल रेट 30 हजार से 40 हजार प्रति वर्गमीटर रखा गया है। कामर्शियल सर्किल रेट दुकान, कार्यालय और गोदाम को दो श्रेणियों में रखा गया है। दुकान और वाणिज्यिक भूखंड के लिए 75 हजार, 60 हजार और 55 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर सर्किल रेट रखे गए हैं।
यह भी जानना जरूरी :
| जैतपुरा, आदमपुर और सारनाथ | 8 से 10 प्रतिशत वृद्धि |
| पहड़ियां | 15 हजार से 18 हजार कर दिया गया |
| अकथा | 15 से 16 हजार हो गया |
| चौकाघाट से अलईपुर स्टेशन मार्ग | 44 हजार से बढ़कर 48 हजार |
| मुर्दहा, रमदत्तपुर | प्रति हेक्टेयर 4.60 करोड से घटकर 3 करोड़ हो गया |
| लमही | 11500 से बढ़कर 12 हजार हो गया |
शहर के प्रमुख इलाकों के सर्किल रेट
| मैदागिन चौराहे से विशेश्वरगंज होते हुए गोलगड्डा | 35 हजार |
| पांडेयपुर चौराहे से रायसाहब बाग से आजमगढ़ मार्ग | 32 हजार |
| भोजूबीर सिंधोरा मार्ग पर मछरहट्टा मंदिर के पास राममंदिर चौराहा | 45 हजार |
| बीएचयू गेट से सुंदरपुर और भिखारीपुर तक | 45 हजार |
| रथयात्रा चौराहे से महमूरगंज पुलिस चौकी | 55 हजार |
| रथयात्रा से कमच्छा से भेलूपुर थाने तक | 55 हजार |
| रथयात्रा चौराहे से गुरुबाग से लक्सा थाना | 55 हजार |
| मैदागिन चौराहे से गोदौलिया चौराहे से सोनारपुर तक | 46 हजार |
| मैदागिन चौराहे से बेनिया बाग तिराहा | 55 हजार |
| बुलानाला से कर्णघंटा, काशीपुरा, गोला दीनानाथ से हीरापुर | 44 हजार |