{"_id":"59dba2de4f1c1bd9798b59e5","slug":"new-born-baby-died-in-ambulance-dur-to-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों के बीच जाम में फंसी एंबुलेंस, लाख प्रयास के बाद भी नहीं बच सकी नवजात की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों के बीच जाम में फंसी एंबुलेंस, लाख प्रयास के बाद भी नहीं बच सकी नवजात की जान
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
रोड जाम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के महलपुर गांव में सोमवार को बालू लेने गए ट्रकों के बीच में ढाई घंटे तक एक एंबुलेंस के जाम में फंसने से नवजात की मौत हो गई। इससे गुस्साए घरवालों ने चोपन बैरियर के समीप सिंदुरिया मार्ग पर नवजात का शव रख कर चक्काजाम कर दिया।
सेमिया की चंदा (34) पत्नी कमलेश का मायका लमसरई मध्य प्रदेश में है। वर्तमान में वह अपने मायके में थी। रविवार की रात में उपस्वास्थ्य केंद्र लमसरई में चंदा ने बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बच्चे की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया।
घरवाले सोमवार की अलसुबह जच्चा बच्चा को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन महलपुर के समीप ट्रकों के बेतरतीब खड़ा होने से एंबुलेंस जाम में फंस गई। आधा घंटा तक जाम से न निकल पाने पर एंबुलेंस कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे जुगैल थाना प्रभारी अभय सिंह ने कड़ी मशक्त कर करीब दो घंटे बाद सुबह10 बजे एंबुलेंस को बाहर निकलवाया और सीएचसी चोपन भेजा। यहां डॉक्टर ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों के साथ घरवालों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे चोपन थानाध्यक्ष शैलेश राय ने आश्वासन दिया कि जाम लगने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद लोग सड़क से हटे।