फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new adg zone press confrence at varanasi

खुलासे जल्दी हों लेकिन फर्जी नहीं,फरियादियों से मित्रवत पेश आए पुलिसःएडीजी जोन

Tue, 16 May 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
new adg zone press confrence at varanasi
नव नियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक जोन बी. महापात्रा - फोटो : अमर उजाला
फरियाद लेकर थाने पहुंचने वालों से पुलिसकर्मी मित्रवत पेश आएं और शत-प्रतिशत एफआईआर दर्ज हो। नव नियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक जोन बी. महापात्रा ने सोमवार को अपने कार्यालय में यह बात पत्रकारों से कही। कहा कि वारदातों का खुलासा तेजी से हो लेकिन फर्जी तरीके से न हो।
विज्ञापन


फर्जी खुलासा करने वाले पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। खासतौर से वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए पुलिस का कामकाज उनकी गरिमा के अनुरूप होगा। 
विज्ञापन


एडीजी जोन ने कहा कि सभी 10 जिलों की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करेंगे। इसके लिए अन्य विभागों की भी मदद लेंगे। मुकदमों की तफ्तीश में तकनीक का अधिक प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आमजन को विश्वास दिलाए कि वह उनकी सुरक्षा के लिए है। जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी तरीके से काम किया जाएगा। भूमाफिया और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।

अवैध वसूली की शिकायत आने पर पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। एडीजी जोन ने कहा कि वाराणसी में देश-विदेश से श्रद्धालु और सैलानी रोजाना आते हैं। पुलिस सभी के साथ आत्मीयता से पेश आए और मदद करे।

सारनाथ, दशाश्वमेध जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर और कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जोन के नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पड़ोसी राज्यों की पुलिस से समन्वय बनाकर सूचनाओं का संकलन बेहतर तरीके से किया जाएगा।

पुलिस कल्याण के लिए विशेष प्रयास होंगे


एडीजी जोन ने कहा कि पुलिसकर्मियों को वरिष्ठता और मेरिट के आधार पर ही थानों और चौकियों पर तैनाती मिलेगी। पुलिसकर्मियों की नौकरी से संबंधित समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। पुलिस कल्याण के लिए विशेष प्रयास होंगे। जमानत पर छूटे अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई होगी। यदि ऐसा अपराध हुआ जिसे रोका जा सकता था तो संबंधित पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आएंगे। कहा कि जल्द ही जोन में प्रभावी बदलाव दिखेगा और पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed