फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Network problem in Jaunpur raid by team of Ministry of Communications booster recover

दूसरों के घर का नेटवर्क कर देते थे गायब, संचार मंत्रालय की टीम के छापे से हड़कंप

Thu, 25 Mar 2021 08:26 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: हरि User Updated Thu, 25 Mar 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Network problem in Jaunpur raid by team of Ministry of Communications booster recover
Mobile Network

नेटवर्क तेज करने के लिए कुछ लोगों ने ऐसी तकनीकी अपनाई कि दूसरों के घर का नेटवर्क ही गायब कर दिया। परेशान लोगों ने इसकी शिकायत की तो भारत सरकार के संचार मंत्रालय की टीम ने छापा मारकर लोगों को पकड़ा। छापे की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


टीम ने कई नेटवर्क बूस्टर समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। सभी लोगों को नोटिस जारी कर हिदायत दी है। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद का है। शहर के हनुमान घाट मोहल्ले से संचार मंत्रालय की टीम ने छापा मारकर कई घरों से अवैध नेटवर्क बूस्टर बरामद किया है। 
विज्ञापन


सराफा कारोबार के लिए चर्चित हनुमान घाट की संकरी गलियों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या काफी पुरानी है। इससे बचने के लिए कई लोगों ने अपने घरों में निजी तौर पर बूस्टर लगा लिया था। इसके चलते उनका नेटवर्क तो सुधर गया, लेकिन आसपास के अन्य घरों से नेटवर्क पूरी तरह गायब हो गए। इसके चलते इन लोगों को किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर बात करने के लिए घर से निकलकर सड़क पर आना पड़ता था। उपभोक्ता लगातार इसकी शिकायत टेलीकॉम कंपनियों से कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूस्टर लगाना गैरकानूनी

संचार मंत्रालय के निर्देश पर बेतार अनुश्रवण केंद्र गोरखपुर के आईईएस क्षितिज गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने इस इलाके में छापा मारा। पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम की जांच में अधिकांश घरों पर लोगों ने बूस्टर लगा रहा था। टीम ने मौके से 12 बूस्टर, एंटीना, रिपिटर बरामद किया। कार्रवाई देख अन्य लोगों ने खुद बूस्टर उखाड़कर छिपा लिया। टीम ने सभी लोगों को हिदायत दी है कि बूस्टर लगाना गैरकानूनी है। अगर दोबारा ऐसा करते मिले तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में जूनियर वायरलेस अफसर विक्रम सिंह, अजय श्रीवास्तव, आरके यादव, विमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed