{"_id":"69406f5f9ba1da8d9a0abae0","slug":"negligence-or-indifference-in-development-is-not-acceptable-dm-varanasi-news-c-20-noi1138-1221665-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं : डीएम
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्राथमिकता वाले विकास कार्यों समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने फैमिली आईडी, पीएम पोषण-विद्यालय निरीक्षण, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, पशुधन विभाग, टीकाकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास शहरी की समीक्षा की। इसके अलावा एनआरएलएम, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास, सामूहिक विवाह, शादी अनुदान, आंगनबाड़ी पोषण अभियान, कौशल विकास मिशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि नई सड़कों का निर्माण और सड़कों की मरम्मत के काम में प्रगति लाई जाए। सेतु निगम को निर्माणाधीन सेतुओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ परिवार नियोजन में प्रगति लाने को कहा। डीएम ने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस की शिकायतों को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।