फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence of electricity department RS 19 crore bijli bill issued to village resident consumer PPVNL Removed meter reader and charge sheet to SDO

बिजली विभाग का कारनामा: गांव निवासी उपभोक्ता को जारी किया 19.19 करोड़ का बिल, सच पता चला तो कई पर गिरी गाज

Sat, 30 Oct 2021 11:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Oct 2021 11:11 PM IST
सार

देवरिया के एक गांव निवासी बिजली उपभोक्ता को 19 करोड़ 19 लाख का बिल थमाया गया। निर्धारित तिथि तक इस बिल का भुगतान न करने पर नोटिस भी जारी कर दिया गया। मामले की शिकायत के बाद जांच हुई तो पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने एक्शन लिया। 

विज्ञापन
Negligence of electricity department RS 19 crore bijli bill issued to village resident consumer PPVNL Removed  meter reader and charge sheet to SDO
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिजली विभाग की हैरान करने वाली कारगुजारी सामने आई है। देवरिया जिले की सदर तहसील के मलकौली गांव निवासी राम नगीना का 19 करोड़ 19 लाख का बिजली बिल बनाने के बाद उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया गया। मामला उजागर होने के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी विद्याभूषण ने जांच के बाद मीटर रीडर को हटाने के साथ ही एसडीओ को चार्जशीट दे दी।

विज्ञापन


एमडी ने कहा कि मीटर रीडर के स्तर पर त्रुटिपूर्ण बिल बन गया और उपभोक्ता को नोटिस जारी हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद जांच कराई गई तो मीटर रीडर की गड़बड़ी सामने आई। उसे हटा दिया गया है। साथ ही एसडीओ को चार्जशीट दी गई है।
विज्ञापन


कहा कि बिलिंग एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को संशोधित बिल उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ेंः मिशन 2022 को धार देने वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक
 

कैसे हुई गलती

मीटर रीडर ने बिल्ड यूनिट 35 के सापेक्ष 9 लाख 40 हजार का गलत बिल डिमांड भर दिया। जिससे बिल की राशि अधिक हो गई थी। निर्धारित तिथि तक इस बिल का भुगतान न करने पर एसडीओ ने बिना जांच के ही धारा-3 के तहत नोटिस जारी कर दिया। देवरिया के गांव निवासी उपभोक्ता ने मामले की शिकायत डीएम आशुतोष निरंजन से की। जांच हुई तो बिजली महकमे की हैरान करने वाली कारगुजारी सामने आई।  डीएम के आदेश पर शनिवार को नया बिल जारी किया गया है। 

फॉल्स बिलिंग से उपभोक्ता परेशान

देवरिया का यह मामला सिर्फ वानगी भर है। वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी आए दिन फॉल्स बिलिंग से उपभोक्तओं के दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही है। किसी का एक कमरा तो किसी का दो कमरे की मकान है और कई सालों पहले कनेक्शन लिया था।

इनका बिजली का बिल माह में दो से तीन सौ रुपए आना चाहिए था, लेकिन बिजली बिल बनाने वाली एजेंसी की लापरवाही से करोड़ों और लाखों रुपये के बिल इनके पास पहुंच गए है। इन उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर रकम जमा करने को कहा जा रहा है।
पढ़ेंः घनी आबादी के बीच में चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच घायल, पिता-पुत्र सहित तीन की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed