फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET Solver Gang: Varanasi Police Commissioner sent letter to police chiefs of nine districts Safina issued to 16 candidates 

NEET सॉल्वर गैंग: वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने नौ जिलों के पुलिस प्रमुख को भेजा पत्र, 16 अभ्यर्थियों को सफीना जारी

Wed, 10 Nov 2021 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
NEET Solver Gang: Varanasi Police Commissioner sent letter to police chiefs of nine districts Safina issued to 16 candidates 
NEET Result 2021 - फोटो : Social media

वाराणसी के नीट सॉल्वर गैंग मामले में 16 अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी पुलिस कमिश्नर सतीश ए गणेश ने बुधवार को सारनाथ के एडीसीपी, एसीपी और एसएचओ के साथ बैठक पर केस के मामले में समीक्षा की। उन्होंने सभी अभर्थियों को अपना पक्ष रखने के लिए पत्र भेजा है। जिसकी अंतिम तारीख 15 नवंबर है। ये सभी अभ्यर्थी सॉल्वर गैंग के संपर्क में आए थे, जिन्होंने अपने स्थान पर फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाकर परीक्षा दिलाने की साठगांठ की थी। वाराणसी पुलिस ने करीब दो महीने पहले नीट परीक्षा के दौरान खुलासा किया था। तभी से पुलिस इस गैंग पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


वाराणसी पुलिस कमिश्नर इन अभ्यर्थियों के जिलों के कमिश्नर और एसएसपी को पत्र भेजा है। अभ्यर्थियों को इस केस के विवेचक ने पहले ही सभी सफीना (नोटिस) भेज दिया है। अगर कोई अभ्यर्थी जवाब नहीं देगा तो तब न्यायालय के माध्यम से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस सभी अभ्यर्थियों फिंगर प्रिंट भी लेगी, जिन्हें परीक्षण के लिए स्टेट एफपीबी लखनऊ भेजा जाएगा। कोर्ट ने सॉल्वर गैंग के सरगना पीके के खिलाफ एबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) भी जारी किया है। वह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET Solver Gang: Varanasi Police Commissioner sent letter to police chiefs of nine districts Safina issued to 16 candidates 
सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड पीके - फोटो : सोशल मीडिया।

अभ्यर्थी 16 जिलों के रहने वाले हैं। जिनमें लखनऊ का एक, सोनभद्र का एक, झांसी का एक, भोजपुर का एक, मधेपुरा का एक, पटना के दो,  ढलाई त्रिपुरा का एक, नॉर्थ त्रिपुरा के तीन और साउथ त्रिपुरा के चार रहने वाले हैं। इन्ही जिलों के पुलिस चीफ्स को कमिश्नर ने पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed