{"_id":"6181567a79c588183b212868","slug":"neet-2021-scam-varanasi-court-issued-non-bailable-warrant-against-6-including-mastermind-of-solver-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 6 के खिलाफ गैर जमानती वारंट, भाई-बहन सहित छह आरोपी जेल में हैं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 6 के खिलाफ गैर जमानती वारंट, भाई-बहन सहित छह आरोपी जेल में हैं बंद
Wed, 03 Nov 2021 10:39 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:39 AM IST
सार
नीट परीक्षा में धांधली का प्रयास करने वाले सॉल्वर गैंग और उसके संपर्क में आए अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर गैंग के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट फर्जीवाड़े में सॉल्वर गैंग के फरार मास्टरमाइंड पीके उर्फ नीलेश कुमार सहित छह आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया। विवेचक के आवेदन पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया।
विज्ञापन
वहीं वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बिहार, त्रिपुरा, आजमगढ़, बलरामपुर में टीमें भेजी है। मामले में छह आरोपी पहले से जेल में बंद हैं। 12 सितंबर को सारनाथ सोनातालाब स्थित केंद्र पर नीट प्रवेश परीक्षा में सॉल्वर गैंग की जूली कुमारी, उसकी मां बबिता गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड पीके की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं त्रिपुरा की रहने वाली मूल अभ्यर्थी हिना विश्वास और उसके पिता गोपाल विश्वास की गिरफ्तारी को भी टीमें दबिश दे रही है। फरार आरोपियों में त्रिपुरा के पालपारा साउथ निवासी दिव्य ज्योति नाग और मृत्युंजय देव नाथ, पटना के रहने वाले प्रेमकुमार उर्फ पीके उर्फ नीलेश, बलरामपुर निवासी अफरोज, आजमगढ़ निवासी मुंतजिर और बेंगलूरू के रहने वाले आशुतोष राव उर्फ अंश शामिल हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः सॉल्वर गैंग की मदद लेने वाले 16 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया, वाराणसी पुलिस की रिपोर्ट पर कार्रवाई
कमिश्नरेट पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा दे रही सॉल्वर गैंग की सदस्य पटना निवासी जूली कुमारी और परीक्षा केंद्र के बाहर से उसकी मां बबिता को गिरफ्तार किया था। बीएचयू बीडीएस छात्रा जूली कुमारी को गिरोह में सॉल्वर के तौर पर पीके उर्फ नीलेश के कहने पर विकास महतो ने उसकी मां बबिता से संपर्क साधा था। जूली के भाई अभय कुमार और लखनऊ केजीएमयू के डॉ. ओसामा शाहिद सहित छह आरोपी जेल में बंद हैं।
पढ़ेंः देवर ने भाभी संग किया दुष्कर्म, विवाहिता ने पति पर लगाया साथ देने का आरोप, एफआईआर के लिए लगाती रही चक्कर
पढ़ेंः देवर ने भाभी संग किया दुष्कर्म, विवाहिता ने पति पर लगाया साथ देने का आरोप, एफआईआर के लिए लगाती रही चक्कर
पुलिस की चौतरफा घेराबंदी में फंसे सॉल्वर गैंग के सदस्य
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी में सॉल्वर गैंग के सदस्य चौतरफा फंस गए हैं। सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद यह सभी हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका डालने वाले थे। उससे पहले ही वाराणसी पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट ले लिया। यदि हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल हो जाती तो कोर्ट से एनबीडब्ल्यू नहीं मिल पाता। सोमवार को सॉल्वर गैंग से संपर्क रखने वाले 16 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया था।
पढ़ेंः धनतेरस के दिन जीवनभर का दर्द: गाजीपुर में ट्रक से कुचलकर 6 की मौत, दर्दनाक हादसे की गवाह ये तस्वीरें
पढ़ेंः धनतेरस के दिन जीवनभर का दर्द: गाजीपुर में ट्रक से कुचलकर 6 की मौत, दर्दनाक हादसे की गवाह ये तस्वीरें