{"_id":"6ad2134968d384daad0221a8","slug":"neeraj-pandey-appointed-as-district-president-of-kisan-congress-in-varanasi-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नीरज पांडेय बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया मनोनयन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नीरज पांडेय बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया मनोनयन पत्र
Fri, 16 Oct 2026 05:36 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:36 PM IST
सार
कांग्रेस नेता और निवर्तमान जिला सचिव नीरज पांडेय को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सेवापुरी क्षेत्र के ढढोरपुर निवासी नीरज पांडेय पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं और किसानों के मुद्दों को लेकर कई आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
नीरज पांडेय बने किसान वाराणसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता और निवर्तमान जिला सचिव नीरज पांडेय को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया है। नीरज पांडेय के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
नीरज पांडेय सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ढढोरपुर, राजातालाब के निवासी हैं। वह अपने गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। लंबे समय से किसानों की समस्याओं को लेकर सक्रिय नीरज पांडेय खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करते रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि क्षेत्र में अनुदान बढ़ाने और कृषि उत्पादों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी किए हैं। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह जिले के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हित में काम करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
विज्ञापन