फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neeladri's Sitar filled the colors of seven notes in Raga Rang

राग रंग में नीलाद्री के सितार ने भरे सात सुरों के रंग

Sat, 08 Jan 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Neeladri's Sitar filled the colors of seven notes in Raga Rang
श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत आयोजित राग रंग महोत्सव में देश भर के संगीत घरानों की सुर सरिता प्रवाहमान हुई। पद्मविभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में शास्त्रीय संगीत घरानों के समागम की अंतिम निशा सुर, लय, ताल की संगीत यात्रा का साक्षी बना। नीलाद्री का सितार, पद्मश्री राशिद खान की गायकी, राजेंद्र प्रसन्ना की शहनाई और विदुषी कलारामनाथ के वायलिन ने संगीत का मनमोहक माहौल रच दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को राग रंग महोत्सव का शुभारंभ वायलिन वादक विदुषी कलारामनाथ और शहनाई वादक पं राजेंद्र प्रसन्ना की युगलबंदी से हुआ। राग मधुवंती से उन्होंने शुरूआत की। तबले पर पं. मिथिलेश झा, दुक्कड़ पर मंगल प्रसाद व शहनाई पर विकास बाबू ने संगत की। इसके बाद रामपुर सहसवान घराने के ख्यात गायक पद्मश्री राशिद खान ने राग पूरिया धनश्री में विलंबित एक ताल और छोटा ख्याल में पायलिया झनकार मोरी की प्रस्तुति दी। समापन उन्होंने राग यमन में भजन से किया। तबले पर पं. रामकुमार मिश्र, सारंगी पर मुराद अली खान, हारमोनियम पर डॉ. विनय मिश्रा तथा सहगायन में अरमान खां ने संगत की। समारोह की अंतिम प्रस्तुति में सितारवादक पं. नीलाद्री कुमार ने स्वरलहरियों की तान से श्रोताओं को झूमा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने राग तिलक कामोद में मसीदखानी गत का वादन किया। इसके बाद राग नटतिलक में बंदिश और समापन राग भैरवी की धुन से किया। तबले पर सत्यजीत तलवरकर ने संगत की। अतिथियों का स्वागत पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य, संयोजन डॉ. सुभाष चंद्र यादव, तरुण राज और संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। समारोह का आयोजन संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ, धर्मार्थ कार्य विभाग, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र, डॉ. लवकुश द्विवेदी, अखिलेश यादव, प्रशांत, अभिषेक राय, अंगिका मिश्रा, श्रुति प्रकाश, अतुल कुमार, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed