{"_id":"663f4b8aff1f13beba0fd472","slug":"ncc-cadet-showed-flying-plane-the-sky-in-varanasi-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बे को सलाम: आसमान में 500 फीट की ऊंचाई पर विमान उड़ाकर दिखाया करतब, NCC कैडेट्स ने बयां किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बे को सलाम: आसमान में 500 फीट की ऊंचाई पर विमान उड़ाकर दिखाया करतब, NCC कैडेट्स ने बयां किए अनुभव
Sat, 11 May 2024 04:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 04:12 PM IST
सार
Varanasi News: विमान उड़ाने के बाद एनसीसी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव को बयां किया। उन्होंने बताया कि पहली बार इतनी उचाई से काशी की धरती देखी। कैडेट्स विमान से उतरने के बाद काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
एनसीसी के छात्रों को विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देते ग्रुप कैप्टन नीरज अम्बा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
7-यूपी एयर एनसीसी स्क्वाड्रन के एनसीसी कैडेट्स ने काशी के आसमान में उड़ान भरी। बीएचयू के हेलीपैड पर एनसीसी कैडेट्स को विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। यह नजारा देखकर बीएचयू के हेलीपैड मैदान पर मौजूद एनसीसी कैडेट्स और दर्शक दंग रह गए।
तकरीबन एक घंटे की फ्लाइंग के दौरान ग्रुप कैप्टन नीरज अंबा ने एनसीसी कैडेट्स के साथ विमान उड़ाकर उन्हें एयरक्राफ्ट फ्लाइंग के टिप्स दिए। उन्होंने जेन माइक्रोलाइट टू सीटर एयर क्राफ्ट लेकर 500 फीट की ऊंचाई पर आसमान में करतब भी दिखाए। उड़ान भरने के बाद एनसीसी कैडेट्स भी उत्साहित थे। इस दौरान 10 कैडेट्स को एयरक्राफ्ट उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विमान उड़ाने के बाद कैडेट पुनीत सिंह और कैडेट शिवांगी सिंह ने कहा कि पहली बार विमान उड़ाने का अनुभव बेहद रोमांचक रहा।
इस मौके पर बीएचयू एयर स्ट्रीप के सार्जेंट प्रेम प्रकाश सिंह, सार्जेंट अश्वनी, सार्जेंट रोहित सिंह, सार्जेंट सुमित, कार्पोरल विनय, कार्पोरल हिमांशु, कार्पोरल रिनवा, कार्पोरल मुकेश, एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर प्रेम प्रकाश सोलंकी आदि मौजूद रहे।