फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NCC cadet Showed flying plane the sky in varanasi

जज्बे को सलाम: आसमान में 500 फीट की ऊंचाई पर विमान उड़ाकर दिखाया करतब, NCC कैडेट्स ने बयां किए अनुभव

Sat, 11 May 2024 04:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 May 2024 04:12 PM IST
सार

Varanasi News: विमान उड़ाने के बाद एनसीसी छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव को बयां किया। उन्होंने बताया कि पहली बार इतनी उचाई से काशी की धरती देखी। कैडेट्स विमान से उतरने के बाद काफी उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
NCC cadet Showed flying plane the sky in varanasi
एनसीसी के छात्रों को विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देते ग्रुप कैप्टन नीरज अम्बा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

7-यूपी एयर एनसीसी स्क्वाड्रन के एनसीसी कैडेट्स ने काशी के आसमान में उड़ान भरी। बीएचयू के हेलीपैड पर एनसीसी कैडेट्स को विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। यह नजारा देखकर बीएचयू के हेलीपैड मैदान पर मौजूद एनसीसी कैडेट्स और दर्शक दंग रह गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


तकरीबन एक घंटे की फ्लाइंग के दौरान ग्रुप कैप्टन नीरज अंबा ने एनसीसी कैडेट्स के साथ विमान उड़ाकर उन्हें एयरक्राफ्ट फ्लाइंग के टिप्स दिए। उन्होंने जेन माइक्रोलाइट टू सीटर एयर क्राफ्ट लेकर 500 फीट की ऊंचाई पर आसमान में करतब भी दिखाए। उड़ान भरने के बाद एनसीसी कैडेट्स भी उत्साहित थे। इस दौरान 10 कैडेट्स को एयरक्राफ्ट उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विमान उड़ाने के बाद कैडेट पुनीत सिंह और कैडेट शिवांगी सिंह ने कहा कि पहली बार विमान उड़ाने का अनुभव बेहद रोमांचक रहा।



इस मौके पर बीएचयू एयर स्ट्रीप के सार्जेंट प्रेम प्रकाश सिंह, सार्जेंट अश्वनी, सार्जेंट रोहित सिंह, सार्जेंट सुमित, कार्पोरल विनय, कार्पोरल हिमांशु, कार्पोरल रिनवा, कार्पोरल मुकेश, एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर प्रेम प्रकाश सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed