फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naxalite learning skills to make carpet

अच्छी पहलः हथियार नहीं कालीन बनाने का हुनर सीख रहे नक्सली  

Wed, 24 Oct 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 24 Oct 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Naxalite learning skills to make carpet
demo pic
यूपी के मिर्जापुर और सोनभद्र के नक्सली हथियार छोड़ कालीन बुनने का हुनर सीख रहे हैं। भारतीय कालीन संवर्धन परिषद (सीईपीसी) नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए उनके परिवारों को कालीन बुनाई का प्रशिक्षण दे रहा है। कुछ लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर कालीन की बुनाई शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन


सीईपीसी का उद्देश्य नक्सलियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ ही कालीन उद्योग में घटते बुनकरों की संख्या को भी बढ़ाना है। बुनकरों के विकास और उनको अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय व सीईपीसी ने नक्सल क्षेत्र के लोगों को हुनरमंद बनाने का संयुक्त प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


कालीन निर्माताओं निर्यातकों का कहना है कि पहले नक्सली परिवार को कालीन बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। जब वे पूरी तरह पारंगत हो जाते हैं तो उनके घर पर ही पावरलूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन का प्रशिक्षण देने की भी योजना

Naxalite learning skills to make carpet
demo pic
सीईपीसी के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार ने बताया कि कालीन बुनकरी व्यवसाय के संवर्धन के लिए नए क्षेत्रों की तलाश में झारखंड के रांची पहुंचे तो वहां के प्रमुख सचिव को योजना अच्छी लगी और फिर वहां के लोहारदग्गा, पलामू, गढ़वा जैसे नक्सली क्षेत्रों में इस योजना की शुरुआत की गई और यह प्रयास रंग लाया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उड़ीसा के धारचूला, नेलयरा, छत्तीसगढ़ के राबनंद गांव, पश्चिम बंगाल के मालदा नार्थ व दिनाजपुर, आंध्र प्रदेश के कुन्नूर, बिहार के गया, नेवादा, मधुबनी व दागा के अलावा यूपी के सोनभद्र व मीरजापुर आदि जगहों पर नक्सली परिवारों को कालीन बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सीईपीसी के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि इसके बाद नक्सली परिवारों को डिजाइन का प्रशिक्षण देने की भी योजना है। इसके तहत 40-40 की संख्या में प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि वर्तमान में चल रहे परीक्षण केंद्रों पर 20-20 की संख्या में लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed