फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2025 Over 12 lakh devotees visited Maa Kushmanda temple during Navratri in varanasi and vindhyachal

Navratri 2025: नौ दिनों में मां कूष्मांडा मंदिर में 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, आंकड़े देख लें

Thu, 02 Oct 2025 09:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 02 Oct 2025 09:56 AM IST
सार

नवरात्र के नौ दिनों में वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर में 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं विशालाक्षी शक्तिपीठ में दक्षिण भारत से आस्था उमड़ी रही। 

विज्ञापन
Navratri 2025 Over 12 lakh devotees visited Maa Kushmanda temple during Navratri in varanasi and vindhyachal
Navratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

51 शक्तिपीठों में गिने जाने वाले मां विशालाक्षी मंदिर में सामान्य दिनों की तुलना में नवरात्र पर भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ गई। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवरात्र के सप्तमी से नवमी तक यहां 20 से 30 हजार श्रद्धालु रोज़ाना पहुंचे। वाराणसी के गायत्री शक्ति पीठ चौरा देवी मंदिर में नवमी तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए। दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर में नवरात्र के नौ दिनों में 12 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे। यहां अंतिम तीन दिनों में प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी धाम: रोजाना लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मीरजापुर स्थित मां विंध्यवासिनी का मंदिर प्रदेश का सबसे प्रमुख सिद्धपीठ माना जाता है। यहां रोजाना औसतन 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आम दिनों की तुलना में यह संख्या कई गुना ज्यादा है।विंध्याचल कॉरिडोर ने श्रद्धालुओं को नई सहूलियत दी है। नवरात्र के अंतिम तीन दिनों में रोज़ाना 6 से 7 लाख श्रद्धालुओं ने माता की आराधना की आराधना की है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में परकोटा, चौड़ी परिक्रमा पथ, यात्री शेड, चौड़े मार्ग और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था ने भीड़ प्रबंधन को आसान बना दिया है। यहां भक्त बिना धक्का-मुक्की के सहज रूप से दर्शन कर पा रहे हैं। आस्था और विकास का यह मेल विंध्याचल को न केवल राष्ट्रीय, बल्कि वैश्विक तीर्थ पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: सपा के पूर्व विधायक ने चप्पल दिखाकर अधिकारियों से कहा- पंप कैनाल नहीं चला तो इसी से होगी बात

गाजीपुर: कामाख्या देवी मंदिर में एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
गाजीपुर के हथियाराम मठ में इस बार नवरात्र पर लगभग 40 हजार लोग पहुंचे। इसी तरह कामाख्या देवी मंदिर में अब तक एक लाख से ज्यादा भक्तों ने माता के चरणों में मत्था टेका।

जौनपुर: सप्तमी से नवमी तक करीब 1 लाख श्रद्धालु पहुंचे
मां शीतला चौकिया मंदिर नवरात्र में श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। प्रतिदिन 70 हजार और सप्तमी से नवमी तक करीब 1 लाख श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed