Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2025 Amar Ujala cleanliness campaign 251 women swept and brightened Assi Ghat in varanasi

अमर उजाला का स्वच्छता अभियान: 251 महिलाओं ने झाड़ू लगाकर चमकाया अस्सी घाट, स्वच्छता की ली शपथ

Mon, 29 Sep 2025 05:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Sep 2025 05:45 PM IST
सार

अस्सी घाट पर 251 महिलाओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इन महिलाओं को नगर निगम की ओर से झाड़ू, दस्ताना और मास्क मुहैया कराए गए। सभी ने सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही सफाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Navratri 2025 Amar Ujala cleanliness campaign 251 women swept and brightened Assi Ghat in varanasi
अमर उजाला के स्वच्छता अभियान में सफाई करते नगर आयुक्त व सफाईकर्मी महिलाएं और अपर नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र के छठवें दिन रविवार की सुबह अमर उजाला की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल 251 महिलाओं ने मिलकर अस्सी घाट को चमकाया। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। महिलाओं के साथ मिलकर नगर आयुक्त ने भी झाड़ू लगाकर घाट की सफाई की।

विज्ञापन


घाट पर सुबह पांच बजे से महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। इन महिलाओं को नगर निगम की ओर से झाड़ू, दस्ताना और मास्क मुहैया कराए गए। सभी ने सूर्योदय की पहली किरण के साथ ही सफाई शुरू कर दी। तकरीबन दो घंटे तक झाड़ू लगाकर कूड़े को एक जगह एकत्र किया गया। बाद में कूड़े को उठाकर अस्सी घाट की सीढि़यों से ऊपर लाया गया। यहां खड़ी कूड़ा गाड़ी में रखकर करसड़ा के कूड़ा निस्तारण केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन




इस अवसर पर अमर उजाला की टीम के साथ ही अपर नगर आयुक्त सविता यादव, सुबह ए बनारस के डॉ रत्नेश वर्मा, नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला, नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, अर्चना विश्वकर्मा, सहायक अभियन्ता कपिश बुधेलिया, जनसम्पर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। रेडियो पार्टनर बिग एफएम रहा। संचालन आरजे अर्जुन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या बोले अधिकारी

स्वच्छ सुंदर काशी की परिकल्पना तभी पूरी होगी जब सभी काशीवासी मिलकर सफाई में सहयोग करें। शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी हर किसी है। पान की पीक से डिवाइडरों को गंदा न करें। घाटों को साफ रखना जरूरी है। इससे काशी की प्रतिष्ठा जुड़ी है। -अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त



नगर निगम के सफाई अभियान में नगरवासी सहयोग करें। गीला और सूखा कूड़ा अलग करके नगर निगम की टीम को दें। हर कोई सफाई अभियान से जुड़े। अपने इलाके में श्रमदान भी करे। -सविता यादव, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed