फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shardiya Navratri 2020: Devotees worship at kushmanda devi temple in varanasi

Navratri 2020: कूष्मांडा देवी के दर्शन को लगी भीड़, भक्तों ने की कोरोना को जल्दी दूर करने की प्रार्थना

Tue, 20 Oct 2020 01:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Oct 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020: Devotees worship at kushmanda devi temple in varanasi
दुर्गाकुंड के कूष्मांडा देवी के दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में कूष्मांडा देवी के दर्शन के लिए भक्त लाइन लगाकर दर्शन कर रहे हैं। कोरोना काल में लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

बिना मास्क के मंदिर में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साथ ही हाथों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। भक्तों मां कूष्मांडा से कोरोना वायरस के इस प्रकोप को जल्दी खत्म करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन



ईशत हास्य से ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा नवरात्र के चौथे दिन होती है। इनकी कांति और आभा सूर्य के समान है। जब सृष्टि नहीं थी, तब देवी के कूष्मांडा स्वरूप ने ही सृष्टि का विस्तार किया। मां का यह स्वरूप अन्नपूर्णा का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: Devotees worship at kushmanda devi temple in varanasi

शाकुंभरी रूप धर देवी ने शाक से धरती को पल्लवित किया और शताक्षी बनकर असुरों का संहार किया। यह प्रकृति और पर्यावरण की अधिष्ठात्री हैं। कूष्मांडा देवी की आराधना के बिना जप और ध्यान संपूर्ण नहीं होते। नवरात्र के चौथे दिन शाक-सब्जी और अन्न का दान फलदायी है। माता के इस रूप में तृप्ति और तुष्टि दोनों हैं।

इनकी आराधना का मंत्र है-
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed