फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   navrat

नाव पर आएंगी और हाथी पर जाएंगी मां जगदंबा

Tue, 24 Mar 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
navrat
वाराणसी। वासंतिक नवरात्र पर इस बार भक्तों पर माता की कृपा बरसेगी। माता का आगमन और प्रस्थान इस बार दोनों सुखकारी है। मां नाव पर सवार होकर आ रही हैं और हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। कई सालों बाद बनने वाला यह शुभ संयोग संपूर्ण देश के लिए कल्याणकारी होगा। इस दौरान मां की उपासना सर्व सिद्धिदायक होगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च को दिन में 2:58 बजे से आरंभ हो रही है। यह 25 मार्च को शाम 5:27 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के मान के अनुसार 25 मार्च को प्रतिपदा तिथि होगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि जब भी 9 दिन नवरात्रि मनाई जाती है तो ये दिन शक्ति की उपासना के लिए बेहद शुभ होते हैं।
विज्ञापन

देश में खुशहाली के संकेत हैं। बुधवार को प्रात: 5:57 सूर्योदय के बाद कलश स्थापित किया जा सकता है। अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापन करने वालों के लिए समय 11:36 से 12:24 बजे तक होगा। महाष्टमी का व्रत एक अप्रैल को होगा। दुर्गा जी का प्रस्थान शुक्रवार 3 अप्रैल को दशमी तिथि को हाथी से होगा। यह अच्छी वृष्टि कारक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed