{"_id":"61b0a5b6d69e9a75fe4e9c5e","slug":"navah-parayan-recitation-started-varanasi-108-brahmins-worshiped-with-veda-mantras-in-sankat-mochan-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: संकट मोचन मंदिर में नवाह परायण पाठ शुरू, 108 ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों से किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: संकट मोचन मंदिर में नवाह परायण पाठ शुरू, 108 ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों से किया पूजन
Wed, 08 Dec 2021 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Dec 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
sankat mochan mandir
- फोटो : अमर उजाला
सीताराम विवाह पंचमी के अवसर पर संकट मोचन मंदिर में नवाह परायण श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू हुआ। बुधवार सुबह अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास व संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र ने रामचरितमानस पोथी, आचार्य राघवेंद्र पांडे एवं 108 ब्राह्मणों का वेद मंत्रों के बीच पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रो. मिश्र ने कहा कि सीताराम विवाह पंचमी पर संकट मोचन मंदिर में 108 ब्राह्मणों द्वारा मानस का पाठ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन होता है। कलयुग में मानस मानव के कष्टों को दूर करने में सबसे बड़ा साधन है, जिस घर में मानस का पाठ वह उसके बताए रास्ते पर चला जाता है, उस घर में रामराज अवश्य आता है।
विज्ञापन