फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naugarh naxal area six lakh rupees rupees ransom demanded from teachers in sonbhadra

यूपी: नक्सल क्षेत्र में एक पत्र से शिक्षकों के उड़े होश, मांगी छह लाख की रंगदारी

Tue, 04 Feb 2020 01:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Feb 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Naugarh naxal area six lakh rupees rupees ransom demanded from teachers in sonbhadra
यूपी पुलिस(सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सरकारी शिक्षकों को एक पत्र मिलने से उनके होश उड़ गए। वह प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीं अब प्रशासन भी इससे बेचैन हो उठा है।

विज्ञापन


जिले के नौगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नरकटी प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों से छह लाख रुपये की फिरौती मांगी है। अध्यापकों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। इस घटना से इलाके में खलबली है। मंगलवार को अध्यापकों ने संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की है।
विज्ञापन


नरकटी प्राथमिक विद्यालय पर एक युवक के हाथों 30 जनवरी को दो लोगों ने एक पत्र भेजवाया। पत्र में अध्यापकों से छह लाख रुपये देने को कहा गया। चेतावनी दी गई कि चार फरवरी तक फिरौती की रकम नहीं दी गई तो अध्यापकों को अंजाम भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र को मिलते ही राजकुमार भारती, नरेश कुमार, अनुराग सिंह के होश उड़ गए। प्रभारी राजकुमार ने इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। बीएसए ने एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की।

मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अध्यापक शिकायत करने पहुंचे तो इसकी जानकारी लोगों को हुई। वहीं सीओ नक्सल जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि फिरौती मांगने के मामले की गहराई से जांच की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में जंगलों में भी कांबिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed