फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Youth Athletics Championship daughter of labourer won gold in 1000 meter race

Sports News: मजदूर की बेटी ने एक हजार मीटर दौड़ में जीता सोना, रंजना ने कांस्य पर जमाया कब्जा

Fri, 14 Mar 2025 03:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Mar 2025 03:28 PM IST
सार

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के एक किलोमीटर दौड़ में मजदूर की बेटी ने एक हजार मीटर दौड़ में सोना जीता। वहीं रंजना यादव ने तीन किलोमीटर वॉक रेस में कांस्य पदक हासिल किया है। 

विज्ञापन
National Youth Athletics Championship daughter of labourer won gold in 1000 meter race
नंदिनी राजभर और रंजना यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना में 10 से 12 मार्च तक 20वें नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के एक किलोमीटर दौड़ में नंदिनी राजभर ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, चौबेपुर के लूठाकला गांव की रंजना यादव ने तीन किलोमीटर वॉक रेस में कांस्य पदक हासिल किया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली नंदिनी राजभर तीन साल से लालपुर में किराये के मकान में रहकर सिगरा स्टेडियम के अंशकालिक प्रशिक्षक चंद्रभान यादव की निगरानी में अभ्यास कर रही हैं। उनके माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन


रंजना के पिता राजकुमार यादव खेती के साथ पार्ट टाइम में ट्रक चलाने का काम करते हैं। उनकी पांच बेटियों में सबसे छोटी रंजना दूसरी बार यूथ नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक जीता है। रंजना का सफर संघर्षों से भरा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम प्रतिभाओं का गढ़

सिगरा स्टेडियम वाराणसी में खेल प्रतिभाओं का गढ़ बन चुका है। यहां कई युवा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण ले रहे हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। नंदिनी और रंजना की सफलता भी सिगरा स्टेडियम के प्रशिक्षकों और सुविधाओं का परिणाम है। चंद्रभान यादव ने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ प्रशिक्षित किया। न केवल तकनीकी ज्ञान दिया, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed