फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Volleyball varanasi Railway and Kerala men and women teams reach brink of title finals today

नेशनल वॉलीबॉल: खिताब की दहलीज पर पहुंचीं रेलवे और केरल की महिला-पुरुष वर्ग की टीमें, फाइनल आज

Sun, 11 Jan 2026 06:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 06:47 AM IST
सार

Sports News: वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज फाइनल के लिए खिलाड़ी जुटेंगे।

विज्ञापन
National Volleyball varanasi Railway and Kerala men and women teams reach brink of title finals today
सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखातीं खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Senior National Volleyball Championship: गत चैंपियन केरल की महिला टीम ने जोरदार मुकाबले में हरियाणा को 3-0 से परास्त कर 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया जहां रविवार को उसका सामना अंतरराष्ट्रीय सितारों से सुसज्जित भारतीय रेलवे की टीम से होगा। 

विज्ञापन


शनिवार को ही सिगरा स्टेडियम के इंडोर कोर्ट पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय रेलवे की टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी राजस्थान को 3-1 से शिकस्त दे खिताबी दहलीज पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


उधर, पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रेलवे ने सर्विसेज को कांटे की टक्कर में 3-2 से हरा फाइनल का टिकट हासिल किया। इस जीत के साथ ही रेलवे की टीम दोहरे खिताब की दहलीज पर पहुंच गई है। उधर, अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले में केरल ने पंजाब को सीधे सेट में 3-0 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। अब रेलवे और केरल की महिला-पुरुष टीमों के पास दोहरा खिताब हासिल करने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मैच की शुरुआत से ही केरल की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। केरल की अटैकर अनाघा आर. ने पूरे मैच के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की वाहवाही लूटी। उनके दमदार स्मैश और सटीक सर्विस का हरियाणा के पास कोई जवाब नहीं था। खेल के पहले दो सेट केरल ने 25-19 और 25-21 से आसानी से अपने नाम किए। तीसरा सेट इस चैंपियनशिप के सबसे यादगार सेटों में से एक रहा। 

हार की कगार पर खड़ी हरियाणा की टीम ने पलटवार किया और स्कोर को बराबरी पर ला खड़ा किया। हरियाणा की ओर से निशा और पूजा ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में केरल की अन्न मैथ्यू, एंजल थॉमस और एनवी जैकब के अनुभव ने मैच केरल के पक्ष में मोड़ दिया। केरल ने यह सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। उधर, हरियाणा की लिबेरो सविता और तनु राठी ने अपनी टीम के लिए अहम अंक जुटाए।

रेलवे की रफ़्तार के आगे थमा राजस्थान
दूसरे सेमीफाइनल में रेलवे की टीम ने राजस्थान के खिलाफ अपनी बादशाहत कायम रखी। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे इस मुकाबले में रेलवे ने राजस्थान को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। रेलवे ने मैच की आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले दो सेट बड़े अंतर से जीते। तीसरे सेट में राजस्थान ने जबरदस्त वापसी की और सेट जीतकर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन चौथे सेट में रेलवे ने फिर से लय हासिल की और जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया।

रेलवे का फाइनल की ओर सधा कदम
रेलवे की टीम ने अपनी सधी हुई रणनीति और अनुभव से राजस्थान को परास्त किया। प्रमुख खिलाड़ी रुक्साना खातून ने शुरुआती सेट में राजस्थान के डिफेंस को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उनकी सर्विस और सूझबूझ रेलवे की जीत की नींव बनी। वहीं नेट पर अपनी फुर्ती के लिए मशहूर कविता ने ब्लॉक और स्मैश के बीच शानदार संतुलन बनाए रखा। 

पहले सेट में उनकी भूमिका गेम चेंजर की रही। एस. शालिनी ने कोर्ट के हर कोने को कवर किया। उनके सटीक प्लेसमेंट ने रेलवे को तीसरे सेट की हार के बाद चौथे सेट में वापसी कराने में मदद की। अनुभवी खिलाड़ी एझिलमथी ने टीम के अटैक को दिशा दी। कठिन समय में शांत रहकर अंक बटोरना उनकी खासियत रही। जेसना एनटी ने लिबरो के रूप में असंभव गेंदों को उठाकर रेलवे के काउंटर-अटैक को जीवित रखा। 

दिखा गजब का जोश

प्रेरणा पाल ने राजस्थान की दिग्गज खिलाड़ियों को अपने ब्लॉक से रोके रखा। वह टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरीं। हालांकि राजस्थान की टीम भले ही मैच हार गई, लेकिन तीसरे सेट में उन्होंने जिस तरह 26-24 से जीत दर्ज की, उसने स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक को खड़े होकर तालियां बजाने के लिए बाध्य कर दिया। हर-हर महादेव का जयघोष लगा।

राजस्थान की कविता देवी की दमदार स्मैश ने रेलवे जैसी मजबूत टीम को भी तीसरे सेट में बैकफुट पर ला दिया। मैच की सबसे लंबी रैलियों में पूजा का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। उन्होंने नेट पर रेलवे के दिग्गजों को कड़ी टक्कर दी। इसी प्रकार राजस्थान की आयुषी बी. ने टीम के तालमेल को बनाए रखा। मुश्किल समय में उन्होंने रेलवे के सर्विस पॉइंट्स को अपनी बेहतरीन रिसीविंग से रोका।

सर्विसेज के लिए कांस्य जीतने का मौका
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भले ही रेलवे के हाथों सर्विसेज को 3-2 से शिकस्त खानी पड़ी है। मगर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने का उसके पास मौका बरकरार है। रविवार को तीसरे स्थान के लिए उसे खेलना है। यदि टीम जीतती है तो उसे कांस्य पदक हासिल होगा। बहरहाल, सेमीफाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद अंतरराष्ट्रीय सितारों से सुसज्जित रेलवे ने दूसरे सेट में वापसी की। मगर तीसरे सेट में उसे सर्विसेज ने हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। मगर चौथे और पांचवें सेट में रेलवे ने जीत दर्ज की फाइनल का सफर तय किया। उधर, पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में केरल ने पंजाब को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया।

आज सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे मैच
प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को कोर्ट नंबर एक और दो पर सुबह आठ बजे से तीसरे स्थान के लिए हार्डलाइन मैच खेले जाएंगे। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे से महिला वर्ग और दोपहर डेढ़ बजे से पुरुष वर्ग का फाइनल खेला जाएगा। विजेताओं को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक पुरस्कृत करेंगे।

चैंपियन टीम को ट्राॅफी और मेडल के साथ ही ढाई-ढाई लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता टीम को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, मेडल व ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। इसी तरह तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को एक-एक लाख रुपये का नकद इनाम और मेडल प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed