वॉलीबॉल महाकुंभ: पहले दिन यूपी की महिला और पुरुष टीमें जीतीं, पुरुष खिलाड़ियों ने 45 मिनट में बिहार को हराया
Varanasi News: 72वें सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान सबसे लंबा डेढ़ घंटे तक मध्य प्रदेश और बिहार का मैच खेला गया। इसमें 3-2 से एमपी जीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
72वें सीनियर नेशनल वॉलीबॉल का महाकुंभ डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में शुरू हुआ। पहले दिन का सबसे लंबा मैच मध्य प्रदेश और बिहार के बीच चला। पांच सेट में करीब डेढ़ घंटे तक मैच खेला गया। मैच का निर्णय मध्य प्रदेश के पक्ष में रहा। इससे पहले यूपी की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे चक्र में प्रवेश कर लिया। सबसे कम समय यानी 45 मिनट में यूपी की पुरुष टीम ने बिहार को 3-0 से हराया।
वॉलीबॉल के महाकुंभ के उद्घाटन सत्र के बाद जैसे ही कोर्ट पर खिलाड़ियों ने कदम रखे, पूरा स्टेडियम हूटिंग और तालियों से गूंज उठा। मेजबान उत्तर प्रदेश ने अपने दर्शकों को जीत का तोहफा दिया, वहीं दिल्ली और चंडीगढ़ ने भी अपने इरादे साफ कर दिए। दिन का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच का मुकाबला रहा।
इसे भी पढ़ें; कॉलोनाइजर हत्याकांड: पुराने परिचित ने छह लाख रुपये में दी थी सुपारी, गिरफ्तारी के बाद शूटर ने उगले सच
यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाते हुए बिहार के हर वार को विफल कर दिया। पहले सेट में बिहार ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन यूपी के स्मैशर्स ने नेट पर ऐसी दीवार खड़ी की जिसे पार करना मुश्किल हो गया। यूपी ने 25-19, 25-19, 25-22 के अंतर से यह मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
दिल्ली और चंडीगढ़ का पावर-पैक प्रदर्शन
दिल्ली और पुडुचेरी के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली की टीम के सर्विस और अटैक का कोई जवाब नहीं था। दिल्ली ने 25-17, 25-21, 25-12 से जीत दर्ज की। वहीं, चंडीगढ़ की टीम ने लद्दाख के खिलाफ ट्रेनिंग मैच जैसा प्रदर्शन करते हुए 25-14, 25-08, 25-19 की आसान जीत हासिल की। मध्य प्रदेश और बिहार (दूसरे मैच) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां मध्य प्रदेश ने 3-2 के कड़े संघर्ष से बाजी मारी।
इसे भी पढ़ें; कॉलोनाइजर हत्याकांड: पुराने परिचित ने छह लाख रुपये में दी थी सुपारी, गिरफ्तारी के बाद शूटर ने उगले सच
महिला वर्ग में तेलंगाना ने रचा इतिहास
महिला वर्ग में तेलंगाना और लद्दाख के बीच हुआ मैच भी रोमांचक रहा। तेलंगाना की खिलाड़ियों ने लद्दाख को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। सेट का स्कोर 25-02, 25-05, 25-03 रहा, जो तेलंगाना की टीम की तकनीकी श्रेष्ठता को दर्शाता है। झारखंड की महिलाओं ने भी जम्मू-कश्मीर को 3-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
दूसरे दिन खेले जाएंगे कुल 30 लीग मैच
टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी सोमवार को कुल 30 से अधिक लीग मैच खेले जाएंगे। सबकी निगाहें भारतीय रेलवे और केरल जैसी दिग्गज टीमों पर होंगी, जो सोमवार को अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। सुबह 8 बजे से सिगरा स्टेडियम में इंडोर के दो और आउटडोर के दो कुल चार कोर्ट पर एक साथ मुकाबलों की शुरुआत होगी।
पहले दिन हुए मैचों के परिणाम
- मुकाबला (वर्ग) विजेता उपविजेता स्कोर
- पुरुष उत्तर प्रदेश बिहार (3-0)25-19, 25-19, 25-22
- पुरुष दिल्ली पुडुचेरी (3-0) 25-17, 25-21, 25-12
- पुरुष चंडीगढ़ लद्दाख (3-0) 25-14, 25-08, 25-19
- महिला झारखंड जम्मू-कश्मीर (3-0) 25-18, 25-18, 25-19
- महिला तेलंगाना लद्दाख (3-0) 25-02, 25-05, 25-03
ये भी जानें
- 30 पुरुष टीमें
- 28 महिला टीमें
- 1000 खिलाड़ी अलग-अलग टीम में
आठ दिनों तक होगा मुकाबला
दूसरे दिन होने वाले मुकाबले
पुरुष वर्ग
- छत्तीसगढ़ बनाम चंडीगढ़ (सुबह 9 बजे, कोर्ट 1)
- असम बनाम पुडुचेरी (सुबह 9 बजे, कोर्ट 3)
- लद्दाख बनाम दिल्ली (सुबह 10:30 बजे, कोर्ट 1)
- केरल बनाम दमन दीव (सुबह 10:30 बजे, कोर्ट 1)
- पश्चिम बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेश (दोपहर 12 बजे, कोर्ट 3)
- नागालैंड बनाम जम्मू-कश्मीर (दोपहर 12 बजे, कोर्ट 1)
- महाराष्ट्र बनाम मणिपुर (दोपहर 1:30 बजे, कोर्ट 3)
- गुजरात बनाम मध्य प्रदेश (दोपहर 1:30 बजे, कोर्ट 1)
- उत्तर प्रदेश बनाम तेलंगाना (दोपहर 3 बजे, कोर्ट 3)
- ओडिशा बनाम बिहार (दोपहर 3 बजे कोर्ट 3)
- पंजाब बनाम सर्विसेज (शाम 4:30 बजे, कोर्ट 1)
- रेलवे बनाम तमिलनाडु (शाम 4:30 बजे, कोर्ट 1)
- झारखंड बनाम कर्नाटक (शाम 6 बजे, कोर्ट 1)
- लद्दाख बनाम असम (शाम 7:30 बजे, कोर्ट 1)
- पुडुचेरी बनाम छत्तीसगढ़ (शाम 4:30 बजे, कोर्ट 3)
- दिल्ली बनाम चंडीगढ़ (शाम 6 बजे, कोर्ट 3)
महिला वर्ग
- मध्य प्रदेश बनाम लद्दाख (सुबह 9 बजे, कोर्ट 2)
- बिहार बनाम दिल्ली (सुबह 9 बने, कोर्ट 4)
- नागालैंड बनाम पुडुचेरी (सुबह 10:30 बजे, कोर्ट 2)
- उत्तराखंड बनाम गुजरात (सुबह 10:30 बजे, कोर्ट 4)
- मणिपुर बनाम आंध्र प्रदेश (दोपहर 12 बजे कोर्ट 2)
- उत्तर प्रदेश बनाम असम (दोपहर 12 बजे, कोर्ट 4)
- महाराष्ट्र बनाम झारखंड (दोपहर 1:30 बजे, कोर्ट 2)
- जम्मू-कश्मीर बनाम तमिलनाडु (दोपहर 1:30 बजे, कोर्ट 4)
- राजस्थान बनाम हरियाणा (दोपहर 3 बजे, कोर्ट 2)
- मध्य प्रदेश बनाम तेलंगाना (दोपहर 3 बजे, कोर्ट 4)
- पश्चिम बंगाल बनाम चंडीगढ़ (शाम 4:30 बजे, कोर्ट 2)
- दिल्ली बनाम लद्दाख (शाम 4:30 बजे, कोर्ट 4)
- रेलवे बनाम ओडिशा (शाम 6:00 बजे, कोर्ट 2)