{"_id":"695b77130e3f5809ef0ed80b","slug":"shooter-arvind-yadav-revealed-truth-about-colonizer-murder-to-police-in-varanasi-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनाइजर हत्याकांड: पुराने परिचित ने छह लाख रुपये में दी थी सुपारी, गिरफ्तारी के बाद शूटर ने उगले सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनाइजर हत्याकांड: पुराने परिचित ने छह लाख रुपये में दी थी सुपारी, गिरफ्तारी के बाद शूटर ने उगले सच
Mon, 05 Jan 2026 02:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:02 PM IST
सार
Varanasi News: कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी शूटर अरविंद यादव उर्फ फौजी ने पुलिस के सामने सारे सच उगल दिए। उसने बताया कि पुराने परिचित फैटू ने छह लाख रुपये में महेंद्र की हत्या की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित एक लाख रुपये के इनामी शूटर अरविंद यादव उर्फ फौजी, उर्फ कल्लू यादव को रविवार को जेल भेज दिया गया। गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिमराफैज निवासी अरविंद की गिरफ्तारी के बाद सारनाथ पुलिस बनारसी यादव और विशाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ये दोनों गौरहट, करंडा थाना क्षेत्र, गाजीपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
तीन शूटरों को दो-दो लाख रुपये और पिस्टल दिए गए थे
सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में गिरफ्तार शूटर अरविंद यादव ने पुलिस को बताया कि कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या की सुपारी पुराने परिचित जोगेंद्र यादव उर्फ फैटू (गाजीपुर निवासी) ने दी थी। तीन शूटरों को दो-दो लाख रुपये और पिस्टल मुहैया कराई गई थी। असलहा बिहार के मुंगेर निवासी मोहम्मद मुकीम ने उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi: घर में घुस कर महिलाओं और बच्चों को लहूलुहान करने के आरोपी दे रहे धमकी, पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार
विज्ञापन
Trending Videos
जेल में बंद हैं ये आरोपी
सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी निवासी कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में आरोपी गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के ढकवा निवासी जोगेंद्र यादव उर्फ फैटू, सारनाथ निवासी संपूर्णानंद शुक्ला उर्फ चंदन, श्याम राजभर उर्फ रेखा प्रधान और असलहा तस्कर मुंगेर के मुर्गिया चक निवासी मोहम्मद मुकीम सभी जेल में बंद हैं।
अरविंद यादव की बर्खास्तगी के लिए सेना को भेजा जाएगा पत्र
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अरविंद यादव उर्फ फौजी के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। भारतीय सेना में रहते हुए आपराधिक कृत्य करने वाले अरविंद यादव की बर्खास्तगी के लिए जल्द ही सेना को पत्र भेजा जाएगा। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी और क्राइम ब्रांच प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शूटर अरविंद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अरविंद यादव की बर्खास्तगी के लिए सेना को भेजा जाएगा पत्र
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अरविंद यादव उर्फ फौजी के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। भारतीय सेना में रहते हुए आपराधिक कृत्य करने वाले अरविंद यादव की बर्खास्तगी के लिए जल्द ही सेना को पत्र भेजा जाएगा। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी और क्राइम ब्रांच प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शूटर अरविंद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।