फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Unity Day 2022 in Varanasi today Minister Swatantra Dev Singh will show green flag to race

National Unity Day 2022: वाराणसी में आज राष्ट्रीय एकता दौड़, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 31 Oct 2022 07:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 07:32 AM IST
सार

 राष्ट्रीय एकता दौड़ सुबह 7.30 बजे से सिगरा स्टेडियम से शुरू होकर मलदहिया स्थित पटेल स्मारक पर समाप्त होगी। इसमें करीब एक हजार लोग हिस्सा लेंगे। प्रदेश के जल शक्ति और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसे हरी झंडी दिखाएंगे। 

विज्ञापन
National Unity Day 2022 in Varanasi today Minister Swatantra Dev Singh will show green flag to race
रन फॉर यूनिटी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर आज वाराणसी में राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फॉर कंट्री) होगी। प्रदेश के जल शक्ति और वाराणसी मंडल के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इसे हरी झंडी दिखाएंगे। राष्ट्रीय एकता दौड़ सुबह 7.30 बजे से सिगरा स्टेडियम से शुरू होकर मलदहिया स्थित पटेल स्मारक पर समाप्त होगी। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि आयोजन कई विभाग मिल कर रहे हैं। इसमें करीब एक हजार लोग हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र की जिला परियोजना अधिकारी ऐश्वर्या मिश्रा ने बताया कि दोपहर बाद से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के समापन अवसर पर नेहरू युवा केंद्र और गंगा टास्क फोर्स संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाएगा। दोपहर में अस्सी घाट से राजघाट तक पेट्रोलिंग की जाएगी। इसमें करीब 100 लोग मौजूद होंगे।
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में ममता की टीम प्रथम 
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सोमवार को राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन होगा। मालवीय भवन से होने वाली इस दौड़ में विद्यार्थियों के साथ ही अधिकारी और शिक्षक भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह दौड़ मालवीय भवन से सुबह सात बजे से शुरू होकर मुख्य द्वार, महिला महाविद्यालय, मधुबन पार्क, प्रबंध संस्थान, विज्ञान संस्थान, कला संकाय होते हुए विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में संपन्न होगी।  वहीं, साप्ताहिक कार्यक्रम के पांचवें दिन निबंध प्रतियोगिता में श्रेयोसि गोप और ममता मुर्मू को प्रथम, अनंत तिवारी और सुधांशु रघुवंशी को द्वितीय  जबकि मनीषा पटेल और रितिक कुमार को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा प्रगति दुबे और यशस्वी को सांत्वना पुरस्कार पुरस्कार के लिए चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed