{"_id":"5adccc3b4f1c1b56098b5e4d","slug":"national-kshatriya-conference-in-varanasi-aanouncement-for-ram-building-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय क्षत्रिय गोलमेज सम्मेलनः अयोध्या में राजा रामचंद्र का महल बनाने की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय क्षत्रिय गोलमेज सम्मेलनः अयोध्या में राजा रामचंद्र का महल बनाने की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गोलमेज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को वाराणसी में राष्ट्रीय क्षत्रिय गोलमेज सम्मेलन हुआ। इसमें सभी प्रांतों के क्षत्रिय एवं राजपूत संगठनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए।
निर्णय लिया गया कि जून में माउंटआबू (राजस्थान) में राष्ट्रीय क्षत्रिय संसद का गठन किया जाएगा। क्षत्रिय संसद में 1265 सदस्य शामिल किए जाएंगे। कैप्टन विक्रम सिंह को इसका संयोजन बनाया गया है।
बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप शिक्षण समूह में आयोजित सम्मेलन में बताया गया यह वैचारिक मंच होगा इसमें समय-समय पर क्षत्रिय समाज से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
सम्मेलन में तीन राष्ट्रीय ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। तय किया गया कि सुप्रीम कोर्ट के मालिकाना हक की घोषणा के बाद राजा रामचंद्र के महल का निर्माण अयोध्या में कराया जाएगा।
आरक्षण के जहर पर साल भर में केंद्र सरकार पुनर्विचार करने वाली है। अभी से इसके निर्णय पर अपना सर्वमान्य दबाव बनाना है। देश में हो रही साजिशों में भारत के इतिहास की गलत प्रस्तुति की जा रही है।

मेट्रोमनी साइट बनाने पर रणनीति बनाई
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के गोलमेज सम्मेलन में यह भी तय हुआ कि पद्मावती फिल्म पर पूरे देश में विरोध की तरह अन्य समस्याओं पर भी एकता से निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा सामूहिक विवाह और मेट्रोमनी साइट बनाने पर रणनीति बनाई गई।
देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज के लोगों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार सिंह रहे। संचालन विश्व क्षत्रिय महासभा के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजय केशरी बुंदेल ने किया। लखनऊ में सभी जिलों के क्षत्रिय प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा।