फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nation and Kashi 'red' to remember

राष्ट्रपिता और काशी के ‘लाल’ को किया याद

Mon, 03 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 03 Oct 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Nation and Kashi 'red' to remember
mahatma gandhi
जिले के ग्राम्यांचल में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजनों की धूम रही। जगह-जगह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालीं। गांवों में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। लोहता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में सफाई अभियान चलाया। छोटेलाल पटेल ने घमहापुर, रामकेश पांडेय ने कोरौत, विरेंद्र पटेल ने कोरौता, अजित सोनी ने मोढैला में सफाई अभियान चलाया। आराजीलाइन में ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई के बाद ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल ने 16 न्याय पंचायतों के 117 गांवों में चलने वाले स्वच्छता पखवारे का शुभारंभ किया। ब्लॉक परिसर से रैली भी निकाली गई। राजातालाब तहसील में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम त्रिभुवन राम ने ध्वजारोहण किया। यहां गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में तहसील के राजस्वकर्मियों की अनुपस्थिति पर तहसीलदार जीवन पांडेय ने नाराजगी जताई। गंगापुर इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद शिक्षकों-छात्रों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की।
विज्ञापन



चौबेपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र सिंह, कन्हैया लाल भारतीय, केदारनाथ गुप्ता, सुक्खू राम, जुगुल किशोर सेठ, पवन चौबे, अमरनाथ यादव, जितेंद्र कुमार, डॉ. विक्रमा प्रसाद, रामलाल, जगरनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे। सोनबरसा गांव में भाजपा नेता पवन चौबे के नेतृत्व में सफाई की गई। रोहनिया में प्राथमिक विद्यालय मोहनसराय में बच्चों ने गांधी जी के जीवन पर आधारित नाट्य का मंचन किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका ज्योत्सना ग्राम प्रधान कुसुम उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय, राजकमल गुप्ता आदि मौजूद थे। कछवा रोड के लेढुआई गांव की दलित बस्ती में भाजपा नेता रमेश सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सफाई की। श्रमदान में रमेश सिंह, दिनेश तिवारी, अरुण तिवारी, सुभाष मोदनवाल, जिऊत लाल साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस के मैदागिन कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि बापू ने जिस तरह से अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान सीताराम केशरी, प्रजानाथ शर्मा, सतीश चौबे, राजेंद्र मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे। कांग्रेस नेता महेश सिंह के नेतृत्व में सूजाबाद और डोमरी गांव में सफाई श्रमदान के बाद संगोष्ठी आयोजित की गई। यहां तीन वरिष्ठ कांग्रेसजनों मुनीराम, मेजर साहब और सत्यनारायण का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला कांग्रेस सेवा दल की ओर से टाउनहाल गांधी प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं की ओर से गार्ड आफ आनर देने के साथ ही शांति पाठ किया गया। नवजनक्रांति पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को याद किया गया। चित्रगुप्त सभा काशी की ओर से शास्त्री उद्यान सिगरा में अध्यक्ष डॉ. वीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदस्यों ने शास्त्री प्रतिमा और उसके आसपास सफाई की गई। माल्यार्पण कर शास्त्री जी को नमन किया गया। वंदेमातरम संघर्ष समिति की ओर से नई सड़क स्थित गीता मंदिर पर जयंती मनाई गई। लायंस क्लब वाराणसी सूर्या की ओर से शास्त्री पार्क में पौधरोपण किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed