{"_id":"58724e6f4f1c1b1929ba8054","slug":"narrowly-survived-duronto-express-engine-get-faild-after-hit-bolder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बची दूरंतो एक्सप्रेसः बोल्डर से टकराने के बाद इंजन हुआ फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बची दूरंतो एक्सप्रेसः बोल्डर से टकराने के बाद इंजन हुआ फेल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
रेलगाड़ी का इंजन फेल, यात्रियों में अफरातफरी
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से हावड़ा जा रही दूरंतो एक्सप्रेस में बैठे सैंकड़ो लोग शनिवार रात बाल-बाल बचे। शरारती तत्वों ने शनिवार की रात जिगना गेट नंबर 14 सी के पास रेलपटरी पर बोल्डर रखकर दूरंतों को गिराने का प्रयास किया।
रात करीब ढाई बजे के करीब दूरंतो एक्सप्रेस बोल्डर से टकराई और उसका इंजन खराब हो गया। बोल्डर से इंजन टकराते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जोरदार झटका लगा और तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर यात्री जाग गए। किसी अनहोनी को लेकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
इंजन में खराबी के बावजूद चालक किसी तरह ट्रेन लेकर गया गैपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचा।
गैपुरा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी खड़ी कर दी गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद अप लाइन से आ रही मालगाड़ी को रोक दिया गया।
उसका इंजन दूरंतों में लगाया गया।
रविवार अहले सुबह चार बजकर 10 मिनट पर दूरंतों को रवाना किया गया। साल भर में मिर्जापुर से जिगना के बीच कई बार पटरियों पर बोल्डर और पत्थर रखने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि मिर्जापुर से जिगना के बीच राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियों के आने से पहले कई बार पटरी पर बोल्डर और स्लीपर रखकर उन्हें गिराने का प्रयास किया गया।
एक बार राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने एक युवक को ट्रैक पर लोहे का एंगल रखते हुए देखा तो ट्रेन रोककर उसे पकड़ लिया था।
उसको जीआरपी को सौंप दिया गया था। पूछताछ के बाद विक्षिप्त मानकर छोड़ दिया गया था।
मगर बार-बार पटरियों पर कौन और क्यों रखता है, इसका राजफाश आज तक नहीं हो पाया है।