{"_id":"56f058ee4f1c1b321cf14df1","slug":"narendra-modi-will-know-the-reality-of-nh-2-and-clean-india-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी जानेंगे एनएच-2 और स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी जानेंगे एनएच-2 और स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 23 मार्च को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर बाद नेशनल हाईवे-2 सहित अवस्थापना संबंधी चिह्नित केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके पूर्व सोमवार को कमिश्नरी के एनआईसी में हुई वीडियोकांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव नियोजन अरुण कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी।
बैठक में शामिल एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त ने बताया कि प्रतिमाह की भांति मार्च में दिल्ली से कोलकाता एनएच-टू की सड़क के अलावा छह बिंदुओं पर समीक्षा होगी। इनमें सिक्स लेन वाराणसी से औरंगाबाद 192 किमी, स्वच्छ भारत मिशन, नेशनल लेप्रोसी इरेडिकेशन प्रोग्राम, विधवा पेंशन, दिल्ली मुंबई इंडस्ट्री कॉरिडोर शामिल हैं। जिन पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव ने धीमी गति से चल रहे काम पर नाराजगी जताई। साथ ही किसानों को मुआवजा राशि देने सहित तैयारियों के बाबत कड़ी ताकीद की है।
एडीएम प्रशासन ने बताया कि इस काम में अब तक की प्रगति के बारे में प्रमुख सचिव को जानकारी दी गई। इनमें हजारों पेड़ को काटा जाना है। वर्तमान में जो काम चल रहा है वह काफी धीमी गति से चल रहा है। जिसे तेज करने को कहा गया। वीडियोकांफ्रेंसिंग में एडीएम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे और जिला विकास अधिकारी हूबलाल शामिल रहे।