{"_id":"5cadc24ebdec223c992764a7","slug":"narendra-modi-road-show-for-loksabha-election-2019-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के रोड शो में दिखेगी लघु भारत की झलक, शामिल होंगे कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के रोड शो में दिखेगी लघु भारत की झलक, शामिल होंगे कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री
Wed, 10 Apr 2019 03:59 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 10 Apr 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना नामांकन दाखिल करने काशी आने वाले हैं। 25 अप्रैल को पीएम मोदी का रोड शो प्रस्तावित है। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में लघु भारत की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को रोड शो करने के बाद 26 अप्रैल की सुबह नामांकन दाखिल करेंगे। 25 अप्रैल को प्रस्तावित रोड शो का थीम लघु भारत होगा। लंका से गोदौलिया के बीच करीब सात किलोमीटर लंबे रोड शो में अलग-अलग प्रांतों के लोग अपनी वेशभूषा में मौजूद रहेंगे। इसके लिए भाजपा पदाधिकारी अलग-अलग समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में भी नामांकन को लेकर बैरिकेडिंग आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मठ, मंदिर, प्रबुद्धजन, प्रभावशाली और अलग-अलग वर्ग के लोगों से मिलकर उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं। रोड शो में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रशासन ने भी शुरू की तैयारी
राजनीतिक दलों के नामांकन जुलूस आदि को लेकर प्रशासन ने भी योजना तैयार की है। सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक ही नामांकन स्थल तक जा सकेंगे। कचहरी और कलेक्ट्रेट के आसपास वाहनों और सामान्य लोगों के आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।