फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Narendra modi change name of kashi vishwanath temple

पीएम मोदी के दौरे के बाद बदल गया काशी विश्वनाथ मंदिर का पता, अब ऐसे पहुंच सकेंगे बाबा धाम

Sat, 09 Mar 2019 06:23 PM IST
Sayali Maurya आलोक कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 09 Mar 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi change name of kashi vishwanath temple
pm modi - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास करने वाराणसी आए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर से जनता को संबोधित किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का पता बदल दिया। 

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ का नया पता अब काशी विश्वनाथ धाम हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास होने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र को लोग अब काशी विश्वनाथ धाम के नाम से जानेंगे।
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद मंच से प्रधानमंत्री ने जैसे ही मंदिर परिक्षेत्र को काशी विश्वनाथ धाम कहा तो चारों तरफ हर-हर महादेव का जयघोष गूंज उठा। स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ धाम की जय-जयकार की। अब अगर आपको काशी विश्वनाथ मंदिर जाना है तो कहना पड़ेगा कि 'काशी विश्वनाथ धाम जाना है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां गंगा के पावन तट पर स्थित विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी के हृदय में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के  सुगम दर्शन की सुविधा के लिए काशी विश्वनाथ धाम की विशाल रचना की जा रही है। यह मंदिर को गंगा नदी से जोड़ेगा।

परियोजना का कुल क्षेत्रफल 39310.00 वर्ग मीटर है। इसके अंतर्गत कुल 296 भवन हैं। अब तक कुल 238 भवन खरीदे जा चुके हैं, जिनके ध्वस्तीकरण के उपरांत 21505.92 वर्ग मीटर क्षेत्रफल उपलब्ध हुआ है। भवनों के ध्वस्तीकरण के दौरान विभिन्न भवनों के अंदर 40 अति प्राचीन मंदिर पाए गए हैं। इनका उल्लेख वेद-पुराण व धार्मिक पुस्तकों में भी मिला है। सभी मंदिर काशी की प्राचीन धरोहर हैं।

संकुल का स्वरूप दिया जाएगा 

Narendra modi change name of kashi vishwanath temple

काशी विश्वनाथ धाम अंतर्गत सभी भवनों और दुकानों को सहमति के आधार पर खरीदा गया है। इसमें रहने वाले 500 परिवारों को विस्थापित किया गया है। मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का भी कार्य कराया जा रहा है। इन मंदिरों को परियोजना का भाग बनाकर इस क्षेत्र को अद्भुत संकुल का रूप दिया जाएगा।

380 करोड़ रुपये से होगा सुंदरीकरण

Narendra modi change name of kashi vishwanath temple

श्री काशी विश्वनाथ धाम की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण पर 380 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंदिर का प्रवेश द्वार 50 फीट से ज्यादा चौड़ा बनाया जाएगा। गलियारे के दोनों तरफ श्रद्धालु के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

एक मंदिर चौक का निर्माण भी होगा, जिसके दोनों तरफ विश्रामालय, संग्रहालय, वैदिक केंद्र, वाचनालय, दर्शनार्थी सुविधा केंद्र, व्यावसायिक केंद्र, पुलिस एवं प्रशासनिक भवन, वृद्ध एवं दिव्यांगों के लिए स्केलेटर और मोक्ष भवन इत्यादि निर्मित किए जाएंगे। परियोजना अंतर्गत 330.00 मीटर लंबाई, 50.00 मीटर चौड़ाई और घाट से 30 मीटर ऊंचाई तक निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed