फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nandlal swings in the cradle, showering the treasure of love upon his devotees.

Varanasi News: पालना पर झूले नंदलाल, भक्तों पर लुटाया प्रेम का खजाना

Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nandlal swings in the cradle, showering the treasure of love upon his devotees.
महेश्वरी भवन शनिवार की रात मनाए गए नंदोत्सव में नृत्य करते राधा कृष्ण के रूप में सजी बालिकाएं।
वाराणसी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में नंद बाबा के घर आनंदोत्सव का उल्लास छाया। मंदिरों में पालने पर नंदलाल झूले। मां यशोदा व गोपियों के रूप में भक्तों ने कान्हा को झुलाया और ढोल-मंजीरे की धुन पर प्रभु भक्ति में मगन होकर झूमे। मंदिरों के अलावा घरों में भी नंदोत्सव की धूम रही। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर झांकी सजाई गई। बधाई गीत, सोहर, नृत्य एवं हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से प्रभु को रिझाया। दर्शन कर भक्त आनंदित हुए।
विज्ञापन

षष्ठपीठ श्री गोपाल मंदिर, चौखंभा में नंद महोत्सव के दर्शन कर वैष्णवजन आनंदित हो उठे। दोपहर में प्रभु श्रीमुकुंद राय और प्रभु श्री गोपाल लाल पालने में विराजे थे। श्रीनंद बाबा व यशोदा जी प्रभु के पालने को झुला रही थीं। गोप-गोपी सभी नंद बाबा व यशोदा जी को बधाई दे रहे थे। वैष्णवजन नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल... के अटूट गान पर झूमते रहे। षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज ने परिवार के साथ वैष्णवजनों पर हल्दी-दही, मेवा व प्रसाद लुटाया। भक्त आनंद की सुखद अनुभूति कर रहे थे। कीर्तन मंडली ने बधाई कीर्तन का गान किया।
विज्ञापन



औषधियों से अभिषेक कर 108 व्यंजनों का लगा भोग

इस्कॉन मंदिर, दुर्गाकुंड में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन नंदोत्सव का उल्लास छाया रहा। महिलाओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बधाई गीत और सोहर सुनाए। सभी ने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया। इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद का प्राकट्य दिवस भी मनाया गया। प्रभुपाद का पूजन एवं विविध प्रकार के द्रव्यों से महाभिषेक हुआ। उन्हें 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। महाआरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैतन्य महाप्रभु व श्रील प्रभुपाद का शृंगार, हरे कृष्ण महामंत्र
हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से माहेश्वरी भवन में नंदोत्सव व श्रील प्रभुपाद का आविर्भाव दिवस मनाया गया। अनुयायियों ने दोपहर तक उपवास रखा। भक्तों ने तुलसी महारानी की आरती, भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राधारानी के युगल अवतार चैतन्य महाप्रभु एवं श्री राधागोविंद के श्रीविग्रहों का शृंगार कर हरे कृष्ण महामंत्र का सामूहिक गायन किया और नृत्यमय आरती की। बच्चों ने नृत्यनाटिका से बाल लीलाओं का मन मोह लिया।

गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा, भजनों से बरसाई कृष्ण भक्ति
श्रीमणि मंदिर श्रीधर्मसंघ, दुर्गाकुंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन नंदोत्सव पर बधाई गीतों की धूम रही। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच बधाई गीतों पर भक्त झूमते रहे। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने पहले गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर भक्तों को नंदोत्सव की बधाई दी। उन्होंने भक्तों में बधाई स्वरूप खिलौने, टॉफी, बिस्किट, चॉकलेट, फल, मिठाई आदि वितरित किए। उन्होंने भक्तों में माखन-मिश्री और ठाकुर जी के खजाने का भी वितरण किया, जिसे पाकर श्रद्धालु स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed