फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namvar Singh's birth centenary will be celebrated at BHU, Sahitya Akademi awardees will be present

Varanasi News: बीएचयू में मनेगी नामवर सिंह की जन्मशती, साहित्य अकादमी विजेता आएंगे

Wed, 25 Feb 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Namvar Singh's birth centenary will be celebrated at BHU, Sahitya Akademi awardees will be present
बीएचयू के हिंदी विभाग में 26 से 28 फरवरी तक प्रख्यात आलोचक प्रो. नामवर सिंह की जन्मशती मनाई जाएगी। उनकी आलोचना और वैचारिकता शीर्षक से तीन दिन की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी के आयोजन सचिव हिंदी विभाग के प्रो. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रख्यात कथाकार डॉ. काशीनाथ सिंह की संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे। उद्घाटन भाषण साहित्य अकादमी सम्मान से विभूषित कवि अरुण कमल देंगे। उनके अलावा तद्भव के संपादक अखिलेश, मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज विज्ञानी प्रो. आनंद कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ. दिव्या माथुर रहेंगी। नामवर सिंह बीएचयू के विद्यार्थी और शिक्षक दोनों रहे हैं। जेएनयू में भारतीय भाषा केंद्र की स्थापना में भी उनकी अहम भूमिका रही है। समापन सत्र की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ अनूप द्विवेदी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed