फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namo Ghat will developed as eco tourism spot in varanasi Divisional Commissioner reviewed works

Varanasi: ईको टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित होगा नमो घाट, मंडलायुक्त ने की तीन चरणों के कार्यों की समीक्षा

Fri, 23 Dec 2022 11:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Dec 2022 11:26 PM IST
सार

 नमो घाट के पहले चरण का कार्य लगभग पूरा करा लिया गया है। चरण दो में निर्माणाधीन मल्टीपरपज प्लेटफॉर्म और हैलीपैड का काम होना है। ये 15 अप्रैल 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Namo Ghat will developed as eco tourism spot in varanasi Divisional Commissioner reviewed works
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो घाट का विकास वाराणसी के नए ईको-टूरिज्म स्पॉट के रूप में किया जाए। इससे पर्यटकों, दर्शनार्थियों के साथ काशीवासियों को भी लाभ मिलेगा। शुक्रवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने नमो घाट पुनर्विकास के तीन चरणों के कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


बैठक में मंडलायुक्त के पूछने पर इंडियन ऑयल फाउंडेशन के सीईओ विनय मिश्रा ने बताया कि नमो घाट के पहले चरण का कार्य लगभग पूरा करा लिया गया है। चरण दो में निर्माणाधीन मल्टीपरपज प्लेटफॉर्म और हैलीपैड का काम होना है। ये 15 अप्रैल 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में स्मार्ट सिटी से सीईओ/नगर आयुक्त प्रणय सिंह, मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

हेलीटूरिज्म के विकसित होगा मल्टीपरपज प्लेटफॉर्म

मंडलायुक्त ने कहा कि घाट पर 140×60 मीटर मल्टीपरपज प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है। इसका उपयोग हैलीपैड के रूप में किया जा सकता है। इस क्षेत्र में हेलीटूरिज़्म विकसित किया जाए। घाट पर लगने वाले पेड़-पौधों का चयन तत्काल प्रभाव से किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी तक तैयार करें टेंट सिटी

Namo Ghat will developed as eco tourism spot in varanasi Divisional Commissioner reviewed works
ऑनलाइन बैठक करते मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

गंगा पार रेती पर बस रही टेंट सिटी का संचालन 15 जनवरी तक शुरू हो जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा का कहना है कि सीवरेज, पेयजल सहित सभी काम एक सप्ताह में पूरे कर लिए जाएं। वेंडर अपने टेंट लगाना शुरू कर दें। हर हाल में 10 जनवरी तक काम पूरा कर इसका प्रचार प्रसार शुरू कराया जाए। मंडलायुक्त ने गुरुवार को विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान ये बाते कहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed