फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namaz landed on the road blockade

नमाज अदा कर उतरे सड़क पर, चक्काजाम

Sat, 04 Apr 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Namaz landed on the road blockade
वाराणसी। जामा मस्जिद, नदेसर में जुमे की नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने तिराहे पर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। आरोप है कि डेढ़ साल से मस्जिद के वजूखाना में सीवर का पानी पहुंच रहा है। शिकायत के बावजूद नगर निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन


चक्काजाम की जानकारी मिलने पर एसीएम चतुर्थ, सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। एडीएम सिटी ने फोन पर आश्वस्त किया कि शनिवार को वे नमाजियों से मिलकर समस्या का स्थायी समाधान कराएंगे। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन



नदेसर तिराहा स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार की दोपहर नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी थी। वजूखाना में सीवर का पानी देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। चक्काजाम कर रहे नमाजियों का कहना था लंबे समय से इस समस्या के कारण उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार शिकायत और प्रदर्शन करने के बावजूद नगर निगम का जलकल विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। चक्काजाम के चलते अंधरापुल से नदेसर मार्ग पर लगभग सवा घंटे से ज्यादा समय तक आवागमन ठप रहा।


इंस्पेक्टर कैंट प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया गया। समस्या के स्थायी समाधान के लिए शनिवार को एडीएम सिटी नमाजियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed